{"_id":"58a4005a4f1c1b5833d8629a","slug":"girl-molested-sleeping-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोती हुई किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ा, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोती हुई किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ा, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
रात के समय घर में घुसे पड़ोसी ने सोती हुई किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। आंख खुलने पर किशोरी ने शोर मचाया तो परिवार वाले जाग गए। परिवार वालों ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी दे डाली और फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के मुताबिक सोमवार की रात वह अपनी मां के साथ घर के प्रथम तल पर बने कमरे में सो रही थी। रात करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाला इरफान नाम का युवक उनके घर में घुस आया।
विज्ञापन
मां के पास सो रही किशोरी शोर न मचा सके इसलिए इरफान ने अपने हाथ से उसका मुंह दबा दिया। सांस बंद होने से किशोरी की आंख खुल गई, किसी तरह खुद को छुड़ाकर उसने शोर मचा दिया। शोर से परिवार के सभी सदस्यों की आंख खुल गई। भूतल पर सो रहे पिता और भाई भी उठ कर भागते हुए ऊपर पहुंचे।
विज्ञापन
खुद को घिरा देख आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और पकड़ने का प्रयास करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। महिला थाने की सब इंस्पेक्टर राजरानी ने बताया कि आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।