फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl kills her rapist father in his sleep

बलात्कारी बाप का बेटी ने नींद में निकाल लिया कलेजा

Wed, 07 May 2014 07:50 AM IST
Updated Wed, 07 May 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
girl kills her rapist father in his sleep

लगातार कई सालों से अपने ही पिता की ज्यादती और यौन शोषण से आजिज आकर एक युवती ने ऐसा बदला लिया कि हर किसी की रूह कांप जाए।

विज्ञापन


23 साल की इस युवती ने अपने दो दोस्तों की मदद से रात में सोते वक्त पिता की हत्या की थी। हत्या के दौरान लड़की ने जो किया वह काफी हैरान कर देने वाला है।

हालांकि घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी लड़की और टैटू आर्टिस्ट उसके ब्वायफ्रेंड के साथ एक अन्य लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया है।

रूह कंपा देगा हत्या का ये तरीका

girl kills her rapist father in his sleep

इस 56 वर्षीय शख्स को मारने के लिए तीनों ही आरोपियों ने जो तरीके अपनाए वह रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं।

आरोपियों ने सोते वक्त पहले उसके सिर और चेहरे पर विकेट से लगभग 20 बार जोरदार वार किए और इसके बाद हाथ और केबल से उसका गला घोंट दिया।

यही नहीं, युवती ने अपने पिता की मौत पुख्ता करने के लिए कांच के टुकड़े से उसका सीना चीरकर उसका पेसमेकर बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी चालाकी से ठिकाने लगाई लाश्‍ा

girl kills her rapist father in his sleep

पुलिस के अनुसार उस शख्स की हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने उसके हाथ और पैर एक साथ मिलाकर पीछे की तरफ बांध दिए और एक चादर में उसकी लाश्‍ा लपेट दी।

आरोपियों ने उसकी लाश को एक इनोवा गाड़ी की डिग्गी में भरकर घर से कुछ ही किलोमीटर दूर एक नाले के पास फेंक ‌दिया। इस पूरे कारनामे के दौरान तीनों ने हाथों में दस्ताने पहन रखे थे ताकि किसी भी तरह से फिंगर प्रिंट न छूटे।

लड़की के बार-बार बदलते बयान और मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नाले में लाश मिलने के 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन

तीन साल से शोषण कर रहा था पिता

girl kills her rapist father in his sleep

पुलिस ने इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी युवती नेहा (बदला हुआ नाम), प्रिंस साहू और अशोक शर्मा को गिरफ्तार किया है।

प्रिंस, ईस्ट दिल्ली में एक टैटू सैलून चलाता है जबकि अशोक राजौरी गार्डेन इलाके में एक मॉल में सेल्सब्वाय के तौर पर काम करता है।

मुख्य आरोपी युवती बेरोजगार है और अपने पिता के ही साथ रहती थी। तीन साल पहले ही उसकी मां की मौत हो चुकी है। लड़की ने आरोप लगाया है कि मां की मौत के बाद से ही उसके पिता ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

और भी हैं दो बहनें

girl kills her rapist father in his sleep

युवती ने बताया कि उसकी दो और भी बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है और वो दोनों अलग रहती हैं।

बता दें कि पुलिस को मृतक की लाश 30 अप्रैल की सुबह एक नाले के पास मिली थी। किसी राह चलते व्यक्ति ने लाश देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

दिल्ली वेस्ट के एडिशनल सीवी रनवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या और हत्या के बाद सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज कर एसीपी ईश सिंघल और एसएचओ तनवीर अशरफ को जांच सौंप दी गई है।

लाश के पास मिला था ये सामान

girl kills her rapist father in his sleep

पुलिस टीम ने बताया कि लाश के पास ही खून से सना एक तकिये का कवर और दस्ताने भी बरामद हुए थे। मृतक के शरीर में सीने और सिर में कई जगह चोट व चीरने काटने के निशान थे।

लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों को लाश की तस्वीरें दिखाई थीं और साथ ही सारी डीटेल पुलिस के ऑनलाइन नेटवर्क जिपनेट में भी अपलोड की गई थी।

इसके बाद 1 मई को नेहा खुद ही राजौरी गार्डेन पुलिस स्टेशन पहुंची और रोते हुए बताया कि मरने वाला व्यक्ति उसका पिता है। उसकी पहचान राकेश सिंह (बदला नाम) के रूप में हुई है। वह एक ट्रैवेल एजेंसी में काम करता था।

ऐसे हुआ मर्डर का खुलासा

girl kills her rapist father in his sleep

नेह‌ा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 30 अप्रैल को सुबह 5 बजे के आसपास उसके पिता कंपनी की कार से लेकर घर से निकले थे। जब पुलिस ने एजेंसी मालिक से इस बात की पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना वाले दिन राकेश के नाम पर कोई भी टूर शेड्यूल नहीं था।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि हत्या के दौरान इस्तेमाल किया गया केबल घर से ही काटा गया था और कांच भी घर के ही एक हिस्से में टूटा हुआ पाया गया था।

इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को शक हुआ कि इस पूरे मामले में घर के ही किसी शख्स का हाथ है।

घर आता था ब्वायफ्रेंड

girl kills her rapist father in his sleep

शक होने के बाद पुलिस ने लड़की की कॉल डीटेल निकलवाई और उससे यह बात साफ हुई जिस समय हत्या हुई थी उससे पहले नेहा दो लोगों से लगातार कॉन्टैक्ट में थी।

दोनों व्यक्तियों के फोन की लोकेशन भी घटनास्‍थल के आसपास ही थी इससे पुलिस का शक यकीन में बदलने लगा।

लोकल इंक्वायरी के बाद पुलिस यह पता लगाने में कामयाब रही कि उन दो में से एक युवक नेहा का ब्वॉयफ्रेंड है जो अक्सर उसके घर आता रहता था। वहीं दूसरा युवक इन दोनों का कॉमन फ्रेंड। पूछताछ के दौरान पुलिस ने सख्ती बरती तो नेहा टूट गई और उसने सच बयां कर दिया।

तो इन कारणों से की हत्या

girl kills her rapist father in his sleep

पुलिस ने बताया कि उन्होंने लड़की व उसके दो अन्य सहयोगियों ‌प्रिंस और शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया क्रिकेट स्टंप, केबल, चाकू, कांच का टुकड़ा और इनोवा कार भी बरामद कर ली है। पुलिस ने यह भी बताया कि युवती ने अपने पिता पर यौन शोषण और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

उसने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसका पिता उसे पीटता था और उसके ब्वायफ्रेंड से मिलने पर भी रोक लगा दी थी। इन सब बातों से तंग आकर उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पिता की हत्या का प्लान बनाया और फिर मौका देखकर उसको मौत के घाट उतार दिया।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग साले ने दी जीजा को लूटने की सुपारी
इसे भी पढ़ें: कनावनी में हत्या करने वाले आरोपी के घर की होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed