बलात्कारी बाप का बेटी ने नींद में निकाल लिया कलेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार कई सालों से अपने ही पिता की ज्यादती और यौन शोषण से आजिज आकर एक युवती ने ऐसा बदला लिया कि हर किसी की रूह कांप जाए।
23 साल की इस युवती ने अपने दो दोस्तों की मदद से रात में सोते वक्त पिता की हत्या की थी। हत्या के दौरान लड़की ने जो किया वह काफी हैरान कर देने वाला है।
हालांकि घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी लड़की और टैटू आर्टिस्ट उसके ब्वायफ्रेंड के साथ एक अन्य लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया है।
रूह कंपा देगा हत्या का ये तरीका
इस 56 वर्षीय शख्स को मारने के लिए तीनों ही आरोपियों ने जो तरीके अपनाए वह रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं।
आरोपियों ने सोते वक्त पहले उसके सिर और चेहरे पर विकेट से लगभग 20 बार जोरदार वार किए और इसके बाद हाथ और केबल से उसका गला घोंट दिया।
यही नहीं, युवती ने अपने पिता की मौत पुख्ता करने के लिए कांच के टुकड़े से उसका सीना चीरकर उसका पेसमेकर बाहर निकाल लिया।
कितनी चालाकी से ठिकाने लगाई लाश्ा
पुलिस के अनुसार उस शख्स की हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने उसके हाथ और पैर एक साथ मिलाकर पीछे की तरफ बांध दिए और एक चादर में उसकी लाश्ा लपेट दी।
आरोपियों ने उसकी लाश को एक इनोवा गाड़ी की डिग्गी में भरकर घर से कुछ ही किलोमीटर दूर एक नाले के पास फेंक दिया। इस पूरे कारनामे के दौरान तीनों ने हाथों में दस्ताने पहन रखे थे ताकि किसी भी तरह से फिंगर प्रिंट न छूटे।
लड़की के बार-बार बदलते बयान और मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नाले में लाश मिलने के 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।
तीन साल से शोषण कर रहा था पिता
पुलिस ने इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी युवती नेहा (बदला हुआ नाम), प्रिंस साहू और अशोक शर्मा को गिरफ्तार किया है।
प्रिंस, ईस्ट दिल्ली में एक टैटू सैलून चलाता है जबकि अशोक राजौरी गार्डेन इलाके में एक मॉल में सेल्सब्वाय के तौर पर काम करता है।
मुख्य आरोपी युवती बेरोजगार है और अपने पिता के ही साथ रहती थी। तीन साल पहले ही उसकी मां की मौत हो चुकी है। लड़की ने आरोप लगाया है कि मां की मौत के बाद से ही उसके पिता ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।
और भी हैं दो बहनें
युवती ने बताया कि उसकी दो और भी बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है और वो दोनों अलग रहती हैं।
बता दें कि पुलिस को मृतक की लाश 30 अप्रैल की सुबह एक नाले के पास मिली थी। किसी राह चलते व्यक्ति ने लाश देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
दिल्ली वेस्ट के एडिशनल सीवी रनवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या और हत्या के बाद सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज कर एसीपी ईश सिंघल और एसएचओ तनवीर अशरफ को जांच सौंप दी गई है।
लाश के पास मिला था ये सामान
पुलिस टीम ने बताया कि लाश के पास ही खून से सना एक तकिये का कवर और दस्ताने भी बरामद हुए थे। मृतक के शरीर में सीने और सिर में कई जगह चोट व चीरने काटने के निशान थे।
लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों को लाश की तस्वीरें दिखाई थीं और साथ ही सारी डीटेल पुलिस के ऑनलाइन नेटवर्क जिपनेट में भी अपलोड की गई थी।
इसके बाद 1 मई को नेहा खुद ही राजौरी गार्डेन पुलिस स्टेशन पहुंची और रोते हुए बताया कि मरने वाला व्यक्ति उसका पिता है। उसकी पहचान राकेश सिंह (बदला नाम) के रूप में हुई है। वह एक ट्रैवेल एजेंसी में काम करता था।
ऐसे हुआ मर्डर का खुलासा
नेहा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 30 अप्रैल को सुबह 5 बजे के आसपास उसके पिता कंपनी की कार से लेकर घर से निकले थे। जब पुलिस ने एजेंसी मालिक से इस बात की पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना वाले दिन राकेश के नाम पर कोई भी टूर शेड्यूल नहीं था।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि हत्या के दौरान इस्तेमाल किया गया केबल घर से ही काटा गया था और कांच भी घर के ही एक हिस्से में टूटा हुआ पाया गया था।
इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को शक हुआ कि इस पूरे मामले में घर के ही किसी शख्स का हाथ है।
घर आता था ब्वायफ्रेंड
शक होने के बाद पुलिस ने लड़की की कॉल डीटेल निकलवाई और उससे यह बात साफ हुई जिस समय हत्या हुई थी उससे पहले नेहा दो लोगों से लगातार कॉन्टैक्ट में थी।
दोनों व्यक्तियों के फोन की लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास ही थी इससे पुलिस का शक यकीन में बदलने लगा।
लोकल इंक्वायरी के बाद पुलिस यह पता लगाने में कामयाब रही कि उन दो में से एक युवक नेहा का ब्वॉयफ्रेंड है जो अक्सर उसके घर आता रहता था। वहीं दूसरा युवक इन दोनों का कॉमन फ्रेंड। पूछताछ के दौरान पुलिस ने सख्ती बरती तो नेहा टूट गई और उसने सच बयां कर दिया।
तो इन कारणों से की हत्या
पुलिस ने बताया कि उन्होंने लड़की व उसके दो अन्य सहयोगियों प्रिंस और शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया क्रिकेट स्टंप, केबल, चाकू, कांच का टुकड़ा और इनोवा कार भी बरामद कर ली है। पुलिस ने यह भी बताया कि युवती ने अपने पिता पर यौन शोषण और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
उसने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसका पिता उसे पीटता था और उसके ब्वायफ्रेंड से मिलने पर भी रोक लगा दी थी। इन सब बातों से तंग आकर उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पिता की हत्या का प्लान बनाया और फिर मौका देखकर उसको मौत के घाट उतार दिया।
इसे भी पढ़ें: नाबालिग साले ने दी जीजा को लूटने की सुपारी
इसे भी पढ़ें: कनावनी में हत्या करने वाले आरोपी के घर की होगी कुर्की