फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl found dead in a hotel room in delhi.

लव-जेहाद: होटल में लटकती मिली लड़की की लाश

Tue, 02 Sep 2014 01:52 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
Girl found dead in a hotel room in delhi.

एक सनसनीखेज मामले में पश्चिम बंगाल से लापता लड़की का शव दिल्ली के एक होटल में पंखे से लटकता पाया गया है।

विज्ञापन


आरोप है कि 18 वर्षीय इस लड़की को पश्चिमी बंगाल से अपहरण कर लाया गया था। टीओआई में छपी खबर के अनुसार लड़की की पहचान रिंकु शाह के तौर पर हुई है।

चौंकाने वाली बात है कि लड़की ने दिल्ली के होटल में अपना नाम सलमा लिखवाया जबकि जिस व्यक्ति के साथ वह आई थी होटल रिकार्ड में उसका नाम ए कासिम लिखा है।

25 अगस्त को 41 वर्षीय ए कासिम के साथ 18 वर्षीय रिंकू उर्फ सलमा ने होटल में अपने लिए एक कमरा बुक कराया। उसी कमरे से लड़की का शव बरामद हुआ जबकि उसके साथ आया व्यक्ति सामान सहित लापता है।
विज्ञापन


रिंकू के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि कासिम ने पहले उनकी लड़की का धर्म-परिवर्तन करवाया फिर उसे लेकर दिल्ली आया। अगवा करने के बाद कासिम लड़की को लेकर सीधे अजमेर शरीफ गया। इसके बाद दोनों दिल्ली आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों को नहीं पता कौन है लड़का

Girl found dead in a hotel room in delhi.

रिंकू के परिवार वालों का आरोप है कि कासिम ने ही रिंकू की हत्या भी की है। जबकि लड़की का शव होटल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया।

पुलिस लड़की के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिससे इस बात का खुलासा हो सके कि लड़की की हत्या हुई है या उसने खुदकुशी की है।

कई दिनों से होटल के इस कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था। शक होने पर होटल ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया‌। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

कमरे से ही लड़की का पहचान पत्र बरामद हुआ जिसके आधार पर उसके घर का पता लगाया जा सका। जब रिंकू के परिजनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया तो उन्होंने कासिम को पहचानने से इंकार कर दिया। सेंट्रल दिल्ली के एडिशनल सीपी ने बताया कि कासिम की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।

रहस्य बनी दोनों की मुलाकात

Girl found dead in a hotel room in delhi.

रिंकू 10वीं तक पढ़ी थी और अपने परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल के कूच बेहार जिले में रहती थी। लड़की के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी जबकि उसका एक भाई कोलकाता में नौकरी करता है।

17 अगस्त को वह ट्यूशन के लिए गई और उसके बाद वापस घर नहीं आई। अभी भी यह रहस्य बना हुआ है कि कासिम से उसकी मुलाकात कैसे हुई क्योंकि कासिम जलपाईगुड़ी का रहने वाला है।

25 अगस्त को दोनों ने दिल्ली के हौज काजी के एक होटल में कमरा लिया। होटल की पहली मंजिल पर लिए गए इस कमरे में दोनों दो दिन तक एक साथ रहे।

हौज काजी पुलिस मामले की जांच सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कर रही है। कासिम को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमों का गठन किया गया है। कासिम के घर वालों का पता लगा लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed