ऑफिस से निकली लड़की को मनचलों ने कार में खींचा, चार घंटे तक रेप कर घुमाते रहे
- चार घंटे तक गाड़ी में घुमाते रहे बदमाश, सामूहिक दुष्कर्म
- राजमार्ग पर युवती का अपहरण का किया था अपहरण, नहीं पकड़ पाई पुलिस
- शनिवार शाम की घटना, पहले पलवल ले गए फिर सीकरी ले जाकर छोड़ा
- सेक्टर-16 स्थित संस्थान में काम करती है युवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कार्पियो सवार बदमाशों ने शनिवार शाम को राजमार्ग पर राजीव चौक से एक युवती का अपहरण कर कार में दुष्कर्म किया। अपहरणकर्ता उसे पलवल ले गए थे और फिर रात को सीकरी के पास छोड़कर फरार हो गए। करीब चार घंटे तक अपहरणकर्ता युवती को गाड़ी में लेकर घूमते रहे, मगर पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकामाब रही। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है जिसका प्रमुख पूजा डाबला को बनाया गया है।
Girl was coming back home from office around 6:30 pm yesterday when she was dragged inside a car, after 2 hours she was dropped near Ballabhgarh. Victim registered FIR, 4 accused not arrested yet, examining CCTV footage: Pooja Dabla, SIT head in #Faridabad gang-rape case #Haryana pic.twitter.com/IE0SkAjDJ2
— ANI (@ANI) January 15, 2018विज्ञापन
पुलिस ने युवती का मेडिकल करवा अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस के अलावा महिला थाना भी इसमें जांच कर रही है। एसीपी पूजा डाबला के नेतृत्व में जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है।
पीड़ित युवती सेक्टर-16 स्थित एक संस्थान में काम करती है। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे फरीदाबाद की राजीव गांधी चौक पर अपने घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। तभी वहां एक स्कार्पियों गाड़ी आई। उसमें चार युवक सवार थे। उन्होंने युवती के पास गाड़ी रोकी, युवती कुछ समझ पाती, उन्होंने उसे अंदर खींच लिया।
लड़की ने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इस पर युवती ने मौका देखकर अपने ममेरे भाई को फोन कर अपहरण होने की बात बताई। युवती को फोन पर बात करते देख, अपहरणकर्ताओं ने उसका फोन खींच कर स्विच ऑफ कर दिया।
इधर, जैसे ही युवती के अपहरण की खबर परिवार वालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और नाकेबंदी कर दी। मगर कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान बदमाश युवती का अपहरण कर उसे पलवल की तरफ ले गए।
रात करीब 11 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि बदमाश युवती को सीकरी पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस टीम युवती को लेकर महिला थाना पहुंची। जांच में जुटी महिला पुलिसकर्मियों को युवती ने बताया कार में सवार चार युवकों में से तीन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर सिर में चोट मारी
इस घटना के बाद से युवती सदमे में है और कुछ भी नहीं बता पा रही है। पुलिस ने उसका मेडिकल करवा अपहरण के मामले में सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी है। राजीव गांधी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर अपहरण व गैंग रेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती ने जब उन युवकों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर में किसी भारी चीज से चोट मारी, जिसके बाद युवती डर गई। वापस लाने के दौरान आरोपियों ने युवती के कानों से उसके टॉप्स भी उतार लिए।
हालांकि, उन्होंने उसे जब उतारा तो उसका मोबाइल फोन लौटा दिया। शायद बदमाशों को आभास था कि युवती का मोबाइल फोन अपने साथ ले जाना उनके गले की फांस बन सकता है।
नहीं था नंबर, एएफ लिखा था प्लेट पर
जांच में जुटी पुलिस को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सफेद रंग की कार में युवती का कुछ युवक अपहरण कर ले गए थे। उस गाड़ी पर नंबर नहीं था, बल्कि नंबर प्लेट पर एएफ (एप्लाइड फॉर) लिखा था यानी गाड़ी नई थी और उसका नंबर भी नहीं आया था।
पुलिस ने अपहरण की सूचना मिलने पर शहर में नाकाबंदी करवा दी थी। इतनी जानकारी होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकामयाब रही।