फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl complaint to police against teacher

छात्रा ने पुलिस से कहा, गुरू जी करते हैं गंदी हरकतें

Mon, 05 Dec 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 12:55 AM IST
सार

दसवीं की छात्रा ने महिला थाने में दर्ज कराया केस
15 दिनों से गायब है आरोपी शिक्षक 
छात्रा ने गुरुजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की 
 

विज्ञापन
girl complaint to police against teacher
शिक्षक ने छात्रा से की गंदी हरकत - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने ही हिंदी विषय के शिक्षक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने महिला थाने में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि गुरुजी क्लासरूम में लड़कियों के सामने मुस्कारकर गंदी हरकतें करते हैं। इससे लड़कियों को क्लास में शर्मसार होना पड़ता है। घटना गत 19 नवंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


दसवीं क्लास की एक छात्रा ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गत 19 अक्तूबर को हिंदी विषय के शिक्षक भूपेश कुमार पढ़ाने आए थे। उस दिन हिंदी विषय की शिक्षिका नहीं आई थीं। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक भूपेश कुमार का बच्चों के प्रति व्यवहार बहुत गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दिन भी वह लड़कियों के सामने मुस्कराते हुए गंदी-गंदी हरकतें कर रहे थे। उन्होंने कुछ छात्राओं को गलत तरीके से छूने की भी कोशिश की। उनकी इन हरकतों को सभी छात्राओं ने देखा और उन्हें शर्मसार होना पड़ा।


सभी छात्राओं ने एकजुट होकर स्कूल की प्रिंसिपल को घटना की जानकारी दी। प्रिंसिपल ने अपनी तसल्ली के लिए सभी छात्राओं से बात भी की। उसके बाद से ही आरोपी शिक्षक स्कूल नहीं आ रहा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed