{"_id":"56f24d8c4f1c1b4324f14d24","slug":"girl-asked-police-help-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने भाइयों पर लगाया घर पर लड़कियां लाने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने भाइयों पर लगाया घर पर लड़कियां लाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 25 Mar 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बाप की मौत के बाद एक किशोरी ग्रेटर नोएडा में तीन भाइयों के साथ आकर रहने लगी। किशोरी से दो भाई बड़े हैं जबकि एक छोटा। बड़े भाइयों की हरकतों से उसका जीना मुहाल हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों भाई घर पर लड़कियां लाते हैं। विरोध करने पर आरोपी उसकी पिटाई करते हैं। उसे जान से मारने की धमकी देकर डराया धमकाया जाता है।
उसने साहस दिखते हुए नॉलेज पार्क कोतवाली में भाइयों की शिकायत की। मंगलवार को बयान लेने चाइल्ड लाइन की टीम घर पहुंची तो उसे मिलने नहीं दिया गया।
मूलरूप से हरदोई की रहने वाली किशोरी यहां तुगलपुर में भाइयों के साथ किराये के मकान में रहती है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। किशोरी की बड़ी बहन की शादी हो चुकी। दो भाइयों की शादी नहीं हुई। एक भाई छोटा है।
विज्ञापन
किशोरी ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई ऑटो चलाता है। दो भाई कंपनी में काम करते हैं। वह खुद घरों में काम करती है। उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसके भाई आए दिन घर में लड़कियां लाते हैं।
विज्ञापन
वह जब विरोध करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। दो दिन पहले बुरी तरह पीटा था। वह जान बचाकर एक सोसायटी में चली गई, जहां वह काम करती है। बाद में उसे उसके भाई जबरन घर लेकर आ गए। इस बात की शिकायत सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने चाइल्ड लाइन से की थी।
पुलिस ने कार्रवाई से किया इंकार
चाइल्ड लाइन की सदस्य अखिलेश का कहना है कि किशोरी ने शिकायत नॉलेज पार्क पुलिस से की। पुलिस ने उसके भाइयों को थाने बुलाया था लेकिन इससे पहले उसके भाई कुछ अज्ञात युवकों के साथ सोसायटी में पहुंचे।
जबरदस्ती किशोरी को घर लेकर चले गए। उसे बंधक बनाकर रखा गया है। बताया कि इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने पारिवारिक मामला होने की बात कहकर कार्रवाई से इंकार कर दिया।
मामला संज्ञान में नही आया है। संबंधित थाना से मामले की जानकारी ली जा रही है। जांच कर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अभिषेक यादव, एसपी देहात