{"_id":"9b21b129e84bfddc15f7cb2d4d1d48d7","slug":"girl-abducted-from-home-at-gun-point-then-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गन प्वाइंट पर लड़की को किडनैप करके किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से गन प्वाइंट पर लड़की को किडनैप करके किया रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jan 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गन प्वाइंट पर 18 साल की युवती को घर से अगवा करके रेप करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
परिवार को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने दो दिन तक एक महिला के घर पर वारदात अंजाम दी। बाद में युवती को नोएडा में सुनसान जगह पर छोड़ दिया। किसी तरह वह परिवार तक पहुंची। सीलमपुर थाना पुलिस आरोपी वरीस (25) की तलाश कर रही है। वहीं, आरोपी की सहयोगी परवीन को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, न्यू सीलमपुर निवासी सपना (18, बदला नाम) सोमवार रात को परिवार के साथ घर पर थी। आरोप है कि पड़ोसी वरीस पिस्टल लेकर घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देकर सपना को साथ चलने के लिए कहने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने सपना को पीटा और जबरन साथ ले गया।
विज्ञापन
परिवार ने 100 नंबर पर फोन करने के बाद लोकल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच बुधवार दोपहर को परिवार को सपना ने सूचित किया कि आरोपी ने उसे नोएडा में छोड़ दिया है। वह किसी तरह ऑटो से आनंद विहार पहुंची।
विज्ञापन
सपना ने पुलिस को बताया कि वरीस उसे परवीन के घर ले गया था जहां बंधक बनाकर दो दिन तक उससे दुष्कर्म किया। उसे बुरी तरह मारा-पीटा भी गया।