फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   German national was stabbed in north Delhi Kotwali area

रिक्शेवाले ने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर जर्मन टूरिस्ट को लूटा, विदेश मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

Sun, 09 Apr 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Apr 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
German national was stabbed in north Delhi Kotwali area
अस्पताल में भर्ती जर्मन टूरिस्ट बेंजामिन

देश की राजधानी दिल्ली में आम हो या खास कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामले में कोतवाली इलाके में रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर जर्मन टूरिस्ट पर धारदार हथियार से हमला कर उसे लूट लिया।

विज्ञापन


रिश्का चालक ने जर्मन नागरिक पर सर्जिकल ब्लेड से कई वार किए। फिलहाल वह अस्पताल में खतरे से बाहर हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पूरे मामले मेंं दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। आरोपियों को यूपी के पीलीभीत से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रिक्शा चालक की पहचान पीलीभीत निवासी रिजवान के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद एक टीम उसकी तलाश में पीलीभीत रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को आरोपी रिजवान और राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की छानबीन कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रिजवान नशे का आदी है। वह रिक्शा चलाता है और रात के समय हनुमान मंदिर के पास सो जाता था। वारदात में उसके साथ मौजूद रहा, उसका दोस्त भी नशे का आदी है।

रिक्शा चालक ने टूरिस्ट को ऐसे बनाया शिकार

German national was stabbed in north Delhi Kotwali area

चांदनी चौक से आईएसबीटी जाने के लिए 19 वर्षीय बैंजमिन जेनीस साइकिल रिक्शा पर सवार हुआ था। हमले के दौरान पीड़ित ने बदमाशों से जमकर लोहा भी लिया लेकिन बुरी तरह घायल होने के बाद उसे राहगीरों से मदद मांगनी पड़ी।

दो युवकों ने उसे लहूलुहान देखकर पुलिस को सूचना दी। पास में पिकेट पर तैनात पुलिस जब तक हरकत में आई तब तक बदमाश मौके पर अपना रिक्शा छोड़कर फरार हो गए थे। 

बदमाशों ने विदेशी नागरिक का पर्स और मोबाइल लूट लिया। पर्स में नौ हजार रुपये कुछ जरूरी कागजात थे। गंभीर हालत में बैंजमिन को पहले हैडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कश्मीरी गेट स्थित ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक की पहचान कर ली है। जगह-जगह उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बैंजमिन 12 मार्च को टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

German national was stabbed in north Delhi Kotwali area
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

12 मार्च से अब तक उसने देश के कई शहरों का भ्रमण किया। दो दिन पूर्व ही वह कश्मीर से दिल्ली लौटा था। यहां चांदनी चौक में वह एक गेस्ट हाउस में रुका हुआ था। शुक्रवार रात को उसे आईएसबीटी कश्मीरी गेट से बस पकड़कर अमृतसर जाना था। रात करीब 10.00 बजे वह गेस्ट हाउस से निकला।

आईएसबीटी जाने के लिए वह एक साइकिल रिक्शा पर सवार हो गया। रिक्शा चालक उससे टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात कर रहा था। आरोपी पीड़ित को आईएसबीटी ले जाने के बजाए गीता कालोनी फ्लाईओवर लूप, यमुना खादर के पास ले आया।

आरोपी रिक्शा चालक ने रास्ते में कुछ दूर छोडने की बात कर एक और युवक को रिक्शा में बिठा लिया। रास्ते में सूनसान सर्विस लेन पर आरोपियों ने रिक्शा रोक दिया। बदमाशों ने जबरन बैंजमिन से उसका मोबाइल व पर्स छीनने का प्रयास किया। विरोध में बैंजमिन उनसे भिड़ गया।

German national was stabbed in north Delhi Kotwali area
जर्मन युवा पर द‌िल्ली में हुआ हमला - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने सर्जिकल ब्लेड निकालकर बैंजमिन पर हमला कर दिया। काफी देर तक बैंजमिन उनसे लड़ता रहा। आरोपियों ने जबरन उसे मोबाइल व पर्स लूट लिया। हिम्मत टूटने पर पीड़ित मेन रोड की ओर भागा।

वहां दो कार सवार विदेशी युवक को खून से लथपथ देखकर रुक गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल से 700 मीटर दूर लगी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर, बदमाश रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गए। 

पुलिस को रिक्शा से पीड़ित का एक बैग बरामद हुआ, जिसमें उसका पासपोर्ट व अन्य सामान बरामद हुआ। बदमाश पर्स व मोबाइल सात ले गए। इधर, दोनों कार सवार युवकों ने पीड़ित को पहले हैडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से इसे कश्मीरी गेट स्थित ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। उसके चेहरे, सिर व हाथ में धारदार हथियार के आधा दर्जन से अधिक घाव के निशान हैं। पुलिस का कहना हैं कि पीड़ित खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed