फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster was in girlfriend captivity, mumbai police also misled by Divya

प्रेमिका के चंगुल में था गैंगस्टर, दिव्या के झांसे में आ गई थी मुंबई पुलिस

Thu, 07 Jul 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 07 Jul 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
Gangster was in girlfriend captivity, mumbai police also misled by Divya
संदीप गाड़ौली और दिव्या

गैंगस्टर संदीप गाड़ौली पूरी तरह से अपनी प्रेमिका दिव्या पाहुजा के चंगुल में था। छानबीन के दौरान यह बात सामने आई है कि गैंगस्टर का मुंबई जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था।

विज्ञापन


उसे तो जन्मदिन की पार्टी मनाने का दबाव बनाकर वहां ले जाया गया। इस दौरान दिव्या ने अपनी मां के मदद से पल-पल की जानकारी पुलिस से शेयर की।

फेसबुक पर पूरी जानकारी दी। बताया गया है कि दिव्या के गिरफ्तार होने के बाद ही एनकाउंटर की घटना से पर्दा खुलेगा।

झांसे में आ गई थी मुंबई पुलिस

Gangster was in girlfriend captivity, mumbai police also misled by Divya
संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला

दिव्या ने बिना हथियार के चलने का संदीप पर दबाव बनाया था। अब एसआईटी दिव्या की तलाश है। मामला दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस इस सिलसिले में चार बार पटौदी रोड चौकी आ चुकी है।

पुलिस दिव्या के घर भी गई, मगर वह नहीं मिली। बताया गया है कि मासूम सी दिखने वाली दिव्या के झांसे में मुंबई पुलिस भी आ गई।

उसने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसे पता ही नहीं था कि संदीप गाड़ौली इतना बड़ा गैंगस्टर है। ऐसे में सवाल उठता था कि अगर उसे इस बारे में कुछ पता नहीं था तो वह संदीप पर बिना हथियार के साथ चलने का दबाव कैसे बना रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्या ने इंस्टाग्राम से दिया था साक्षात्कार

Gangster was in girlfriend captivity, mumbai police also misled by Divya
दिव्या पाहुजा का गुड़गांव स्थित घर और संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस ने दिव्या पाहुजा के बैकग्राउंड की जांच की है। इसमें पता चला है कि उसके परिवार की कुछ कमजोरियों का गैंगस्टर व गुड़गांव पुलिस ने फायदा उठाया।

दिव्या ने जिस तरह से इंस्टाग्राम के जरिये एक अखबार को साक्षात्कार दिया, उससे मुंबई पुलिस के होश उड़े हुए हैं।

सूत्रों की मानें तो एसआई प्रद्युम्न की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी के लिए इस मामले की दूसरी मजबूत कड़ी दिव्या पाहुजा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed