गैंगस्टर मंजीत महाल के पिता की हत्या में शामिल थे पांच बदमाश, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गैंगस्टर मंजीत महाल के पिता की हत्या में शामिल कपिल-ज्योति सांगवान गैंग के पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अत्याधुनिक हथियार और एक पोलो कार बरामद की है।
गिरफ्तार कृष्ण गैंग का शॉर्प शूटर है और पुलिस ने इसपर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव यादव ने बताया कि बदमाशों की पहचान नजफगढ़ निवासी कृष्ण, अनिल शर्मा, दीपक मान, दीपक शर्मा और प्रह्लादपुर निवासी पंकज डागर के रूप में हुई है।
11 मार्च की शाम एएसआई राजेंद्र हुड्डा को सूचना मिली कि मंजीत महाल के पिता की हत्या में शामिल कपिल-ज्योति सांगवान गैंग के बदमाश पोलो कार से मित्राऊं गांव की ओर आ रहे हैं।
पोलो कार के पहुंचते ही पुलिस ने अपनी गाड़ियों से उसे घेर लिया
सूचना मिलते ही सुरखपुर-नजफगढ़ रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पोलो कार के पहुंचते ही पुलिस ने अपनी गाड़ियों से उसे घेर लिया। पुलिस ने कार में बैठे बदमाशों को समर्पण करने के लिए कहा।
चार बदमाश हथियार के साथ कार से बाहर निकले और पुलिस पर गोली चलाते हुए अलग अलग दिशा में भागने लगे। एक गोली एएसआई राजेंद्र हुड्डा के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।
पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए सभी पांच बदमाशों को दबोच लिया। इनके पास से पुलिस को एक मिनी कारबाइन गन समेत सात अत्याधुनिक हथियार, 75 कारतूस और मौके से पांच खोखे मिले।