अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी को सरेआम गोलियों से भूना
गुड़गांव के सोहना में शुक्रवार सुबह एक गैंगस्टर की पत्नी की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गैंगस्टर इस वक्त हत्या जैसे कई बड़े अपराधों में काफी समय से जेल की सजा काट रहा है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जब गुड़गांव के सबसे पुराने गैंगस्टर की बीवी जब अपनी बच्ची को स्कूल छोड़कर लौट रही थी तब कुछ बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दीं।
घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हमले की जानकारी मिलते ही एसीपी सोहना सुखबीर मौके पर पहुंचे व डीसीपी साउथ भी मौके पर हैं।
गौरतलब है कि गुड़गांव के सबसे पुराने गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी उससे अलग रहती है। दोनों की एक बेटी है जो मां के साथ ही रहती है और उसे ही स्कूल छोड़ने गैंगस्टर की पत्नी गई थी जहां यह हादसा हुआ।
बता दें कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस इस मामले की शुरुआती जांच प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से कर रही है।
हालांकि पुलिस ने किसी भी बात की पुष्टि से इंकार किया है और जांच के बाद ही सारी बातों के खुलासे को कहा है।