फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangrep victim nurse of punjab is not from safdargunj.

निर्भया की नर्स से गैंगरेप में नया खुलासा

Fri, 12 Sep 2014 08:11 AM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
gangrep victim nurse of punjab is not from safdargunj.

पंजाब के मानसा में हुए गैंगरेप की पीड़िता को लेकर पंजाब पुलिस बृहस्पतिवार को पहचान कराने सफदरजंग अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल प्रशासन ने जांच के बाद पंजाब पुलिस को स्पष्ट कर दिया है कि युवती सफदरजंग अस्पताल की न तो नर्स है और न यहां काम करती है।

विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल ने बताया कि  पंजाब पुलिस की एक महिलाकर्मी और एक पुलिसकर्मी युवती को लेकर आए थे।

युवती ने पुलिस को बताया था कि वह सफदरजंग अस्पताल में नर्स है और वसंत विहार गैंगरेप की शिकार बिटिया के इलाज में भी शामिल रही थी, लेकिन जांच के बाद पता लगा कि वह सफदरजंग अस्पताल की न तो नर्स है और न ही कर्मचारी।
विज्ञापन


नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट व अन्य कर्मियों से भी उसके बारे में पूछा गया, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। यही नहीं युवती कर्मचारी कोड नंबर तक नहीं बता सकी।

यह भी पता चला है कि  वह शादीशुदा है और चार साल का बेटा भी है जो नाना-नानी के साथ रहता है। वह मालवीय नगर की रहने वाली बताई जा रही है। पंजाब पुलिस उसे वापस लेकर लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए, क्या है पूरा मामला

gangrep victim nurse of punjab is not from safdargunj.

दरअसल पंजाब के मानसा में एक युवती ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। युवती ने अपने बयान में कहा था कि वह दिल्ली में सफदरगंज अस्पताल में काम करती है और उसने दिल्ली गैंगरेप पीड़िता 'निर्भया' का इलाज किया है।

पीड़िता को एक युवती का इलाज करने के बहाने बुढलाडा बुलाया गया था। यह युवती कुछ समय पहले इलाज के लिए दिल्ली गई थी। वहीं पीड़िता की पहचान युवती से हुई थी। सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करके उसकी डॉक्टरी जांच करवाई है।

शिकयत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में कुछ व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस गुरुवार को कथित नर्स की पहचान के लिए सफदरगंज पहुंची थी। अस्पताल में उसकी पहचान न होने के बाद मामला और संदिग्‍ध हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed