फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangrep 10th student was kidnapped

10वीं की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप किया

Sun, 25 May 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Sun, 25 May 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gangrep 10th student was kidnapped

मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं की छात्रा को गत बृहस्पतिवार को अगवा कर तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अरोपी दुष्कर्म के बाद किशोरी को रेलवे रोड के पास एक कालेज के सामने फें ककर भाग गए।

विज्ञापन


छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों गिरफ्तार कर लिया है। जबकि छात्रा का मेडिकल कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

पिता के मुताबिक उनकी बेटी स्थानीय इंटर कालेज में दसवीं की छात्रा है। वह गत 22 तारीख की दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव में ही अपनी दीदी के यहां सिलाई सीखने गई थी। रास्ते में गांव के ही तीन युवक ने उसकी बेटी को मारुति वैन में अगवा करके ले गए।
विज्ञापन


किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर तीनों युवकों ने उससे दुष्कर्म किया और अगले दिन उसे रेलवे रोड स्थित एक कालेज के बाहर फेंककर भाग गए। सुबह करीब पांच बजे बदहवास स्थिति में उसकी बेटी घर पहुंची और परिजनों सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पीड़िता के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने तीनों आरोपी ललित जाटव पुत्र हरीराम व गुड्डू गुंसाई पुत्र बिजेंद्र निवासी सीकरी खुर्द तथा राजन पुत्र मदन निवासी उमेश पार्क को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed