फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangrape with fiance's sister

प्रेमजाल में फंसाकर मंगेतर की बहन से गैंगरेप

Sun, 31 Aug 2014 01:48 PM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with fiance's sister

युवक ने शादी से पहले ही मंगेतर की बहन को अपने

विज्ञापन
प्रेमजाल में फंसा लिया और कोर्ट मैरिज के बहाने उसे अपने भाई एवं पिता की मदद से भगाकर इलाहाबाद ले गया।

वहां कई दिनों तक होटल के कमरे में तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई और पिता फरार हैं। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगरेप का केस दायर किया है। किशोरी का मेडिकल करा लिया गया है जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।

कोर्ट मैरिज के बहाने भगा ले गया साली

Gangrape with fiance's sister

रूपनगर कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बड़ी बेटी की शादी पास की ही राजीव गार्डन कॉलोनी में दीपक के साथ तय की थी।

सगाई के बाद युवक अपनी होने वाली ससुराल में आने जाने लगा। इसी दौरान उसके अपनी होने वाली 17 वर्षीय साली से संबंध बन गए। आरोप है कि 4 अगस्त को किशोरी स्कूल के लिए निकली थी।

दीपक उसका भाई अनिल एवं पिता चांदवीर किशोरी को कोर्ट मैरिज करने के बहाने बहला फुसलाकर भगा ले गए। किशोरी को कोर्ट मैरिज करने के बहाने इलाहाबाद ले गए। उन्होंने इलाहाबाद के आर्य समाज मंदिर में दीपक एवं किशोरी की शादी करा दी। इस दौरान उनके दो रिश्तेदार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह घुमाता रहा क‌िशोरी को

Gangrape with fiance's sister

आरोप है कि शादी के बाद इलाहाबाद में एक होटल के कमरे में किशोरी के साथ प्रेमी उसके भाई एवं पिता ने करीब दस दिनों तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इसके बाद दीपक किशोरी को लेकर बनारस तथा वहां से अपनी बहन के घर बिजनौर पहुंचा। मगर बहन के न मिलने पर 29 अगस्त की सुबह वह किशोरी को लेकर गाजियाबाद स्टेशन पर आया था। वहां वेटिंग रूम में वह किसी का इंतजार ही कर रहा था कि इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

इस मामले के बारे में बताते हुए रूपनगर चौकी प्रभारी, एनडी शर्मा ने कहा क‌ि इलाहाबाद से लौटने के बाद दीपक का पिता चांदवीर कई दिनों तक परिजनों को किशोरी को वापस लाने का झांसा देता रहा। मगर जब किशोरी वापस नहीं लौटी तो उसके पिता ने 28 अगस्त को दीपक उसके भाई अनिल एवं पिता चांदवीर के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। दीपक को जेल भेज दिया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। किशोरी का चिकित्सा परीक्षण कराया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed