फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang who sold duplicate item arrested

नकली सामान की डिलीवरी करने वाला गिरोह यूं धरा

Mon, 04 Dec 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 04 Dec 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
gang who sold duplicate item arrested
gang arrested who sold duplicate items - फोटो : अमर उजाला

विजयनगर पुलिस ने शनिवार रात फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि गिरोह का सरगना फरार है। यह गिरोह ऑनलाइन सामान की ठगी के साथ-साथ असली सामान की जगह नकली सामान की डिलीवरी करता था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच वॉकी टॉकी, चार मोबाइल और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। एसएचओ विजयनगर नरेश सिंह ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस ने कांशीराम आवास योजना से पांच युवकों को फर्जी कॉल सेंटर चलाते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में फैसले निवासी प्रताप विहार, विक्की शर्मा निवासी कानपुर, शाकिर निवासी मिर्जापुर, वरुण कनौजिया और अजीत कुमार निवासी कनावली हैं, जबकि गिरोह का सरगना सलमान निवासी मिर्जापुर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सलमान लोगों से ऑनलाइन शॉपिंग के बहाने उनके बैंक खाते की जानकारी लेकर ऑनलाइन ठगी करता था। इसके अलावा गिरोह कई बार जब फंसने की स्थिति में होता था तो वह लोगों के घर तक डिलीवरी करता था, लेकिन डिलीवरी में वह नकली सामान ग्राहक को सौंपकर आता था। यह गिरोह अब तक 100 से अधिक वारदात कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed