{"_id":"571be39a4f1c1b0f6c8b4ef1","slug":"gang-war-stabbed-knife-in-minor-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार में नाबालिग पर चाकू से किए कई वार, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगवार में नाबालिग पर चाकू से किए कई वार, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Apr 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुरी इलाके में चली आ रही गैंगवार के बीच शुक्रवार को 16 साल के नाबालिग के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू मारकर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर हालत में राहुल को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की मानें तो राहुल के बड़े भाई ने एक आरोपी इमली के भाई की हत्या कर दी थी। फिलहाल वह जेल में बंद है।
विज्ञापन
उसका बदला लेने के लिए राहुल पर जानलेवा हमला किया गया। इससे पूर्व भी राहुल पर हमला किया गया था। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कल्याणपुरी थाना पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, राहुल परिवार के साथ 16 ब्लॉक त्रिलोकपुरी में रहता है। इसके परिवार में पिता सोरन सिंह व अन्य सदस्य हैं। सोरन एमसीडी में काम करते हैं। शुक्रवार को राहुल किसी काम से घर से बाहर निकला था। इस बीच विनोद उर्फ इमली, भन्नू, टोटा और जसपाल भट्टी नामक युवकों ने उसे रोक लिया। इमला ने राहुल के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर-शराबे के बीच लोग जैसे ही वहां पहुंचे, सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल के पिता सोरन ने आरोप लगाया कि उनके बेटे पर बदमाश लगातार हमला कर रहे हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश डाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।