फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang war can be start in bhondasi jail after rathi wife murder

प्रेमिका की हत्या का बदला ले सकता है इलियास, जेल में भी छिड़ सकती है गैंगवार

Sun, 02 Oct 2016 09:24 AM IST
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुड़गांव
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 02 Oct 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
gang war can be start in bhondasi jail after rathi wife murder
- फोटो : ani
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी सुषमा की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। अशोक भोंडसी जेल में बंद है वहीं सुषमा के प्रेमी को भी पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है ऐसे में गैंगवार का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किसी जमाने में गांव धुनैला का रहने वाला इलियास गैंगस्टर अशोक राठी के साथ काम करता था। लेकिन बाद में इन दोनों के बीच अनबन रहने लगी। वहीं, अशोक को उसके साले और सास की हत्या के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन


तब से अशोक भोंडसी जेल में सजा भुगत रहा है। वहीं, आपसी कारणों से अशोक व उसकी पत्नी सुषमा के बीच भी अनबन हो गई, जिसके बाद इलियास सुषमा के साथ रहने लगा।

पुलिस सूत्रों की मानें तो पिछले तीन साल से वह सुषमा के साथ रह रहा था। इलियास और सुषमा की बढ़ती नजदीकी के चलते ही अशोक ने अपने साथियों के सहयोग से उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जबकि अशोक भोंडसी जेल में बंद है तो पुलिस के कान भी खड़े होने लाजिमी हैं। पुलिस ने इलियास को कोर्ट में जज के सामने पेश किया और पूरी स्थिति से अवगत कराया, ताकि जेल में लापरवाही के चलते कोई वारदात न हो जाए। पुलिस की मानें तो जज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इलियास की सुरक्षा की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की होगी।

पुलिस इस बात कि आशंका जता रही है कि अशोक गुट के लोग इलियास पर हमला कर सकते हैं। वहीं यह भी माना जा रहा है कि इलियास गुट के भी कई लोग जेल में बंद हैं। वहीं, इलियास भी प्रेमिका की हत्या का बदला लेने के लिए अशोक पर हमला करवा सकता है।


वहीं, तीन दिन की रिमांड पर चल रहे सुषमा के हत्यारोपी भी रिमांड खत्म होने पर भोंडसी जेल भेजे जाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि बदले की भावना से कोई सा भी गुट हमले की योजना तैयार कर सकता है। इस स्थिति में जेल प्रशासन को भी अलर्ट रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed