शर्मनाकः संसद के पास महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अति सुरक्षित कहे जाने वाले नई दिल्ली इलाके में संसद भवन से महज कुछ दूरी पर एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
इस घटना ने बस दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश को एक बाद फिर शर्मशार कर दिया है। साथ ही दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
जबकि कई बड़े-बड़े नेता देश भर में घूम-घूमकर महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने देने का दावा कर वोट मांग रहे हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे हुई यह घटना उन सभी नेताओं का मुंह बंद कर दिया है।
झाड़ियों में खींचकर सामुहिक दुष्कर्म
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बलजीत नगर में रहने वाली 35 वर्षीय महिला एक रिश्तेदार को दिखाने के लिए मंगलवार रात करीब नौ बजे राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर आई थी।
उसे दिखाने के बाद वह अस्पताल के गेट नंबर छह से मंदिर मार्ग की तरफ बाहर निकली। रास्ते में बलजीत नगर जाने के लिए कालीबाड़ी के पास साधन ढूंढ़ रही थी।
इस दौरान वह शौच के लिए पास में स्थित जंगल में चली गई। यहां पर तीन लोग उसे झाड़ियों में खींचकर ले गए। महिला का आरोप है कि दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
बीमार रिश्तेदार को पीटकर किनारे किया
महिला अपने एक रिश्तेदार को दिखाने राम मनोहर लोहिया अस्पताल आई थी। आरोपियों ने महिला व उसके बीमार रिश्तेदार के साथ मारपीट और लूटपाट भी की।
नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि मंदिर मार्ग थाने में गैंगरेप, मारपीट और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार महिला से गैंगरेप के दौरान बीमार रिश्तेदार आरोपियों के आड़े आ रहा था। इसलिए उसे पीटकर किनारे लगा दिया। आरोपियों से छूटने के बाद उसने रात करीब 11.36 बजे पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी।
पार्लियामेंट एसीपी ने की रेप पुष्टि
घटना की जानकारी होते ही पार्लियामेंट प्रशासन ने एसीपी की जांच के आदेश दे दिए। उसके बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा और पार्लियामेंट एसीपी एनियेश रॉय की देखरेख में पुलिस टीमों ने रात में जंगल की तलाशी ली।
छिपकर बैठे दो आरोपी बृजमोहन उर्फबिरजू और तरुण उर्फगोलू को गिरफ्तार कर लिया गया। उनका तीसरा सहयोगी किशनदास फरार है।
बृजमोहन और किशनदास ने महिला केसाथ गैंगरेप किया था। मेडिकल जांच में महिला केसाथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।