नौकरी ढूंढ रही युवती को झांसा देकर गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में छत्तीसगढ़ की युवती के साथ गैंगरेप होने का मामला सामने आया है। युवती नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी।
दोनों आरोपियों ने बंधक बनाकर दो दिन तक उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद युवती इतनी घबरा गई कि उसने घटना के कई दिन तक पुलिस को शिकायत नहीं की।
वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
एक कॉल और जिंदगी बर्बाद
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार छत्तीसगढ़ की रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता अपने चचेरे भाई के साथ नौकरी की तलाश में जून के आखिर में दिल्ली आई।
वह भाई के साथ वसंतकुंज स्थित वसंत होटल में ठहरी थी। यहां उसने नौकरी के लिए कई प्लेसमेंट एजेंसियों में नाम मोबाइल नंबर दे दिया।
29 जून को उसके पास एक फोन आया और उसे नौकरी के लिए वसंतकुंज इलाके में बुलाया। नौकरी मिलने की बात सुनकर चचेरा भाई तो लौट गया। आरोपियों के बुलावे पर युवती वसंतकुंज के रंगपुरी में चली गई। यहां आरोपी उसे एक मकान में ले गए।
प्लेसमेंट एजेंसी से लिया लडकी का मोबाइल नंबर
आरोप है कि उसे दो दिन तक बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। दो दिन बाद युवती आरोपियों के चंगुल से निकल भागी। इसके बाद युवती सदमे में रही और वसंतकुंज में ही रहने वाले एक परिचित परिवार के साथ रहने लगी। युवती ने 23 जुलाई की रात को इसकी शिकायत वसंतकुंज (नॉर्थ) थाने में की।
दुष्कर्म, बंधक बनाने व मारपीट कर मामला दर्जकर पुलिस ने दोनों आरोपियों अनुज (28) और अजय (25) को गिरफ्तार कर लिया है। अनुज एक प्लेसमेंट एजेंसी में काम कर चुका है। उसने प्लेसमेंट एजेंसी से पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया था और उसके बाद नौकरी दिलाने के बहाने उसे बुलाया था। आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।