दिल्ली के वसंत विहार में युवती को स्कूटी से खींचकर गैंगरेप, दुष्कर्म की पुष्टि
- दोनों आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच में युवती के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंत विहार इलाके में युवती को स्कूटी से खींचकर उसके साथ गैंगरेप होने का मामला सामने आया है। युवती अपने काम से घर लौट रही थी। आरोपी उसे एक निर्माणाधीन मकान में ले गए और वहां युवती के साथ गैंगरेप किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वसंत विहार थाना पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय युवती हौजखास इलाके में स्थित एक बार में काम करती है और मुनिरका में रहती है।
बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। जब वह मुनिरका में घुसी, तो दो युवकों ने उसे स्कूटी से खींच लिया। आरोपी उसे पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गए और वहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
जब भागने लगे आरोपी तो कंट्रोल रूम को दी सूचना
रात करीब 3:50 बजे आरोपी जब भागने लगे, तो युवती ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। वसंत विहार थाना पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया।
वह वारदात के बाद कुछ ही दूरी पर खड़ा था। इसकी पहचान निखिल के रूप में हुई। पुलिस ने निखिल की निशानदेही पर शुक्रवार सुबह दूसरे आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। निखिल सरोजनी नगर में एक दुकान में काम करता है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।