फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape with dalit girl in gurgaon

दबंगों ने किया दलित युवती का गैंगरेप, महिला थानें में मामला दर्ज 

Sun, 20 Mar 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 20 Mar 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
gang rape with dalit girl in gurgaon
rape - फोटो : Demo

चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दबंग युवकों द्वारा एक दलित लड़की से सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार शाम की है।

विज्ञापन


युवकों लड़की को उठाकर खेत में बने कमरे में ले गए व वहां वारदात को अंजाम दिया। लड़की की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे बचाया।

महिला थानें में कार्यरत एएसआई सारिका के अनुसार एक गांव निवासी एक लड़की ने पुलिस को दी शिकायत दी शिकायत में कहा है कि वह घरों में पौंचा-झाडू का काम करती है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को वह काम निपटा कर वापिस अपने घर जा रही थी। रास्ते में उसे गांव किठवाड़ी निवासी रन्नो, अमरसिंह व डॉली ने पकड़ लिया और उठाकर खेतो मे बने एक कमरे मे ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर दी गाली और धमकी

gang rape with dalit girl in gurgaon
रेप - फोटो : DEMO Pics

लड़की का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जाति सूचक गालियां दी व जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के अनुसार चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे बचाया।

एएसआई सारिका के अनुसार पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अनूसूचित जाति अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी फरार हैं, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed