फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape with a woman alone in home

घर में अकेली पाकर महिला से किया गैंगरेप

Tue, 29 Jul 2014 07:50 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
gang rape with a woman alone in home

गुड़गांव में पुन्हाना खंड के गांव की रहने वाली महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के बयान पर पुन्हाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसे घर में अकेली देखकर गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो के घर पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

'घर में घुसकर मुझे दबोच लिया'

gang rape with a woman alone in home

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। वह घर में काम कर रही थी। तभी गांव के ही परवेज पुत्र शौकत, साकिर पुत्र हारुन, जाहुल पुत्र ईसरा ने घर में घुस उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार जब घर वाले लौटे तो पीड़िता ने उन्हें इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए जाहुल व साकिर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं परवेज पुलिस की गिरफ्त से अभी फरार है।

पिनगवां चौकी इंचार्ज जयचंद का कहना है कि महिला के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed