विधवा के साथ रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में रोजाना सामने आ रही रेप की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। शुक्रवार को बिल्डर साइट पर महिला से रेप का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि एक और गैंगरेप की खबर ने पुलिस के होश उड़ा दिए।
खेड़कीदौला क्षेत्र में रहने वाली विधवा ने अपने रिश्ते के ससुर, देवर व नंदोई पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उनको शनिवार को जेल भेज दिया।
महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि करीब 13 साल पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद ससुराल के लोग उसे डरा धमका कर रखते हुए उस पर अत्याचार करने लगे।
गैंगरेप के बाद दी जान से मारने की धमकी
खांडसा गांव की रहने वाली वाली एक 33 वर्षीया विधवा ने खेड़कीदोला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके चाचा ससुर धर्मसिंह, देवर सुभाष व नंदोई ने उसके साथ गैंगरेप किया है।
महिला ने आरोप लगाया कि एक मार्च 2014 को उसके देवर सुभाष, चचिया ससुर व नंदोई ने उसके घर में अकेला होने का फायदा उठा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने इन तीनों पर अश्लील हरकत करने और ये बात किसी को भी बताने पर जान से मारनी की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
पुलिस ने महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ अदालत में 164 का बयान दर्ज कराया है। पुलिस शुक्रवार को मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।