दिल्ली: 23 साल की महिला से पार्क में गैगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मंगलवार देर रात शराब के नशे में धुत चार युवकों ने एक 23 साल की महिला को अगवा कर गैंगरेप किया। आरोपी पीड़िता को एक पार्क में ले गए। वहां तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
गैंगरेप के बाद सभी आरोपी पीड़िता को पार्क में छोड़कर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को मामले की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
राहगीरों ने बुलाई पुलिस
पुलिस के मुताबिक महिला परिवार के साथ सुंदर नगरी इलाके में रहती है। महिला शादीशुदा है लेकिन पति से विवाद के बाद वह माता-पिता के पास ही रहती है। मंगलवार रात को वह किसी काम से सुंदर नगरी के पार्क के पास से गुजर रही थी।
पार्क में चार युवक शराब पी रहे थे। महिला को अकेला आते देखकर चारों ने उसे बंधक बना लिया और पार्क में सुनसान जगह पर ले गए। वहां चार में से तीन आरोपियों ने गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता जोर-जोर से चिल्ला रही थी।
राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने आपबीती बताई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।