फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang rape of a young woman in a moving car

चलती कार में युवती से गैंगरेप, नशे में दिया वारदात को अंजाम

Wed, 01 Feb 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Feb 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of a young woman in a moving car

दक्षिण-पूर्व जिले के अमर कॉलोनी इलाके में चलती कार में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। कार में सवार युवकों ने वारदात को अंजाम देने के बाद युवती को कार से फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि 21 वर्षीय पीड़ित युवती तुगलकाबाद में रहती है और प्राइवेट जॉब करती है। आरोपियों में आरिफ को वह पिछले एक वर्ष से जानती है।
विज्ञापन


आरिफ ने युवती को सोमवार शाम किसी बहाने अमर कॉलोनी में बुलाया। यहां पर उसके दो दोस्त विजय व मेहरबान भी साथ थे। उन्होंने युवती को वैगनआर कार में बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Gang rape of a young woman in a moving car
rape in car

युवती ने अमर कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि तीनों आरोपियों ने शराब पी रखी थी। तीनों ने चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की ।  

Gang rape of a young woman in a moving car

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बाद में युवती को अमर कॉलोनी इलाके में कार से फेंक दिया। युवती ने सोमवार रात करीब सवा बारह बजे 100 नंबर पर इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

Gang rape of a young woman in a moving car
rape

युवती को मेडिकल जांच के लिए एम्स ले जाया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्जकर आरिफ, विजय व मेहरबान को मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया।

Gang rape of a young woman in a moving car
jail shimla

तीनों आरोपियों को मंगलवार शाम को कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती के मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed