फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang burst who steals vehicle from delhi, do railway booking and send it to north east states

वाहन चुराकर रेलवे से बुकिंग कराकर पूर्वोत्तर राज्यों में भेजने वाला गिरोह गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
gang burst who steals vehicle from delhi, do railway booking and send it to north east states
चोरी - फोटो : demo pics

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर गिरोह को पर्दाफाश किया है जो वाहन चुराकर रेलवे से बुकिंग कराकर पूर्वोत्तर राज्यों में भेजते थे। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने भी एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने दावा किया है कि वर्ष 2016 में जिले में अब तक 190 वाहन चोर गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे जिले में वाहन चोरी की काफी वारदातें थमी हैं।
विज्ञापन


डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा के अनुसार जिले के स्पेशल स्टाफ ने वाहन चुराकर फर्जी कागजातों से पूर्वोत्तर राज्यों में बेचने वाले एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था। अन्य वाहन चोरों को पकडने के लिए न्यू फ्रेड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई जनक सिंह की विशेष टीम बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

gang burst who steals vehicle from delhi, do railway booking and send it to north east states
demo pic - फोटो : अमर उजाला

इस टीम ने एस्कोर्ट अस्पताल के पास से मणिपुर निवासी दो वाहन चोर मो. अस्कर अहमद और अब्दुल गफ्फार को चोरी की स्कूटी पर घूमते हुए पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक, दो कार और दो स्कूटी बरामद की गईं।

अस्कर इस गिरोह का सरगना है। ये मुरादाबाद यूपी केरहने वाले मोहम्मद अस्लम को चोरी केवाहन बेचते थे। ये चोरी केवाहनों को रेलवे से बुकिंग कराकर पूर्वोत्तर राज्यों में भेजते थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी केदस मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

ग्रेटर कैलाश थाने में तैनात एएसआई विजयपाल की टीम ने एलएसआर कॉलेज के सामने से वाहन चोर व गांव जामैत, थाना पुंहाना जिला नुंह, हरियाणा निवासी जुनैद को पकड़ा है। उसकेकब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed