{"_id":"16c7ebd05a574d4312e36ac1a3ab2a41","slug":"friend-rapes-a-woman-on-friendship-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचित व्यक्ति ने किया महिला से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिचित व्यक्ति ने किया महिला से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने अपने एक परिचित व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली पूनम(22, काल्पनिक नाम) ने 2 अगस्त को थाना एसजीएम नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले माह 11 जुलाई की रात को वह अपनी मां को स्टेशन छोड़ने गई थी।
विज्ञापन
लौटते समय उसे सैनिक कॉलोनी निवासी परिचित मनीष(32) मिल गया। मनीष ने उसे घर छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया।
महिला का आरोप है कि मनीष ने रास्ते में सेक्टर-21ए के पास कार में उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, इसी कारण उसने इतने दिनों बाद मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन