फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   friend rapes a girl working in call center

कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म

Mon, 09 Jun 2014 11:53 AM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
friend rapes a girl working in call center

दिल्ली के पांडव नगर में शादी का झांसा देकर 28 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने साथ काम करने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आईपी एक्सटेंशन में रहने वाली सपना (28) (बदला हुआ नाम) गुड़गांव के एक कॉल सेंटर में काम करती है।

सपना का आरोप है कि उसके साथ काम करने वाले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। दोनों की पहचान करीब दो साल पहले हुई थी।

पहले किया था शादी का वादा

friend rapes a girl working in call center

सपना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मनीष (28) को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष पांडव नगर में रहता है और सपना के साथ ही नौरी करता है।

पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी लगाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। शुक्रवार को सपना ने मनीष से शादी के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।

उसके इंकार करने पर सपना ने पांडव नगर थाने में मामले की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्लर चलाने वाली महिला से छेड़छाड़

friend rapes a girl working in call center

गाजीपुर में 30 वर्षीय महिला ने पति के दोस्त पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि छह माह से आरोपी उससे छेड़छाड़ कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़िता दो बच्चों के साथ नोएडा की खोड़ा कॉलोनी में रहती है। वह मयूर विहार फेज-3 में ब्यूटी पार्लर चलाती है।

करीब चार साल पहले सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी। उसने आरोप लगाया कि उसके पति का दोस्त अशोक शर्मा उसे परेशान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed