फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend murder in noida

शराब पीते-पीते दोस्त को मारी गोली, मौत

Mon, 11 Aug 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 11 Aug 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
Friend murder in noida

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली में तीन अगस्त को मिले शव की शिनाख्त करके पुलिस ने उसके हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से तमंचा भी बरामद कर लिया है। हत्या का कारण शराब पीने के दौरान हुए विवाद को बताया जा रहा है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के बम्हेटा निवासी नीरज यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। तीन अगस्त को उसने अपने गांव के दोस्त रिंकू यादव के साथ बैठकर शराब पी थी। आरोप है कि उसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और रिंकू ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसका नीरज यादव से शराब पीकर किसी बात पर विवाद हो गया और उसी के चलते उसने गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले चिपियान बुजुर्ग गांव के पास उक्त युवक का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed