पत्नी से हुआ इश्क तो कर दी दोस्त की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव भगवानपुर, हापड़ निवासी इंद्रपाल (40) का शव बरामद कर लिया है। मामले में इंद्रपाल की पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबकि इंद्रपाल अपने परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहता था। उसके परिवार में पत्नी शशि और दो बेटियां हैं। इंद्रपाल राज-मिस्त्री का काम करता था। 20 मार्च को शशि ने न्यू उस्मानपुर थाने में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
घर पर आते-जाते बढ़ी थी नजदीकी
उसने पुलिस को बताया कि होली के अगले दिन से उसका पति गायब है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन से इंद्रपाल का दोस्त टिंकू भी गायब है। परिवार ने उस पर शक जताया। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी टिंकू को दबोच लिया। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती से वह टूट गया।
उसने पुलिस को बताया कि वह इंद्रपाल के साथ ही काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। टिंकू का इंद्रपाल के घर आना-जाना हो गया। बाद में उसकी पत्नी शशि से टिंकू के अवैध संबंध बन गए। शक होने पर इंद्रपाल ने टिंकू को अपनी पत्नी से दूरी बनाने को कहा। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ।
टिंकू ने इंद्रपाल की हत्या करने की योजना बनाई। होली से अगले दिन शशि बच्चों को लेकर अपनी बहन के यहां चली गई। इसके बाद टिंकू ने शराब पिलाकर इंद्रपाल का गला घोटकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव से सिर अलग कर धड़ और सिर को अलग-अलग यमुना खादर में फेंक दिया।