फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with online shopping company, police lodged comlaint against customers

बाबा रे बाबा! ये तो कस्टमर ही घोखेबाज निकले, ऑनलाइन शॉपिंग से असली सामान मंगाकर वापस करते नकली

Fri, 30 Mar 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 30 Mar 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
 fraud with online shopping company, police lodged comlaint against customers
SHOPCLUES

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी शॉपक्लूज से मोबाइल सहित अन्य सामान मंगवाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी सामान वापस भेजने के नाम पर नकली सामान भेजकर राशि क्लेम करते थे।पुलिस ने कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी शॉपक्लूज के अधिकारियों ने शिकायत में कहा कि उनकी वेबसाइट के जरिए दिल्ली निवासी नितेश ने आई फोन बुक किया था। इसके लिए 89 हजार रुपये का एडवांस पेमेंट किया था।
विज्ञापन


प्रोडक्ट इनके पास पहुंचने के बाद इन्होंने मोबाइल वापस करने की रिक्वेस्ट की, जिस पर कंपनी ने मोबाइल वापस मंगवाते हुए इनका पेमेंट रिफंड कर दिया। इसके अलावा सोनीपत निवासी अतुल ने 78449 रुपये से कैमरा व लैंस, सोनीपत निवासी अमित सक्सेना ने 59999 रुपये से आई फोन, अमन ने 55898 रुपये से आईफोन बुक कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने भी सामान इनके पास पहुंचने के बाद इसको वापस करने की रिक्वेस्ट की। इस पर कंपनी ने उक्त लोगों के सामान वापस मंगवाकर इनके रूपये वापस कर दिए। जब इन्हें दिए हुए मोबाइल व कैमरे कंपनी में पहुंचे और उनकी जांच की गई तो सभी सामान बदले हुए थे।


असली सामान निकालकर नकली (लोकल) सामान रखा हुआ था। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले को जांच में सही पाया। इस पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed