फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with multiple land deal of same land declared absconding in faridabad

एक ही प्लाट का कई सौदा करने का वाला होगा भगोड़ा घोषित, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Mon, 10 Oct 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 10 Oct 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
fraud with multiple land deal of same land declared absconding in faridabad

बल्लभगढ़ में एक ही प्लाट का सौदा कई लोगों को करने के आरोपी को पुलिस अब भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गत दिनों ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में ये मामला सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर के सामने आया था।

विज्ञापन


मंत्री ने पुलिस आयुक्त से तत्काल कार्रवाई करने और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी अरुण कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि कुलदीप नामक के प्रॉपर्टी कारोबारी ने उन्हें बल्लभगढ़ में एक प्लाट का सौदा 30 लाख रुपए में किया था।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि कुलदीप को 20 लाख रुपए देने के बाद भी वह रजिस्ट्री कराने में आनकानी करने लगा। पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी कुलदीप ने इस प्लाट का सौदा 27 अगस्त 2014 को अशोक कुमार नामक व्यक्ति के नाम कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने अरुण से धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपए हड़प लिए और अब वापस पैसे देने को तैयार नहीं है। मंत्री ने जब पुलिस अधिकारी से पूछा तो आरोप सही पाया गया। इस पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से  आरोपी को भगोड़ा घोषित कर तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।


पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आरेस्ट ऑफ वारंट जारी कराया जा चुका है। उसके घर पर रेड भी डाली गई थी लेकिन वह पीछे वाले गेट से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed