फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with man by fake bank official in faridabad

सस्ते कर्ज का लालच देकर युवक से 42 हजार की ठगी

Sat, 22 Apr 2017 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 22 Apr 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
 fraud with man by fake bank official in faridabad
demo pic - फोटो : अमर उजाला

फर्जी बैंक कर्मचारी बने ठग ने एक युवक को होम लोन दिलाने के नाम पर 42 हजार रुपये हड़प लिए। ठग ने प्रक्रिया के नाम पर युवक से दो कैंसल चेक लिए और इनके जरिए उसके खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर अब पुलिस ठग की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी में रहने वाले नवीन कुमार कंपनियों में ठेका लेकर काम करवाते हैं। उनके मुताबिक 12 अप्रैल को उनके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए उन्हें बहुत ही सस्ती दर पर होम लोन दिलाने का ऑफर किया। 
विज्ञापन


उन्होंने लोन लेने की हामी भरी तो कॉल करने वाले ने बताया कि उनके पास लोन प्रोसेसिंग के लिए बैंक का कर्मचारी पहुंचेगा।  13 अप्रैल की सुबह एक व्यक्ति उनके पास कंपनी में पहुंच गया। उसने लोन से संबंधित कागजात, फाइल चार्ज के सात हजार रुपये और दो कैंसिल चेक मांगे। उन्होंने दस्तावेज और रुपये दिए तो युवक ने कुछ ही दिन में लोन की रकम उनके बैंक खाते में पहुंचने की बात कही और चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अप्रैल को एक महिला का फोन आया, उसने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए उन्हें सूचना दी कि उनका लोन पास हो गया है। महिला ने सलाह दी कि बैंक की ओर से उनके खाते का सर्वे किया जाएगा इसलिए वह अपने खाते में कम से कम 1.18 लाख रुपये रखें। उन्होंने यह रकम बैंक खाते में जमा करवा दी।


 बाद में उनके मोबाइल पर खाते से 35 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।  बैंक में पूछताछ की तो बताया गया कि ऐसा कोई कर्मचारी बैंक की ओर से नहीं भेजा जाता। बताया गया कि 35 हजार रुपये उनके खाते से चेक के माध्यम से निकाले गए। एसएचओ मुजेसर थाना इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर ठगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed