फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud with lady by showing 500 note bundle

500 की गड्डी दिखाकर महिला को ठगा

Sun, 08 Jun 2014 11:03 AM IST
Updated Sun, 08 Jun 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud with lady by showing 500 note bundle

आजकल ठग ऐसे-ऐसे तरीके अपना रहे हैं ठगी के कि कोई भी उनके धोखे में आ जाए और वो भी इतनी सफाई से कि आपको खबर भी नहीं होगी कि आप ठगे जा चुके हैं और जब तक यह बात समझ में आएगी तब तक तो बहुत देर हो चुकी होगी।

विज्ञापन


ऐसा ही ठगी का एक मामला फरीदाबाद में सामने आया। यहां बीके चौक के पास दिनदहाड़े दो ठगों ने एक महिला को कपड़े में लिपटी 500 रुपये की गड्डी देकर उससे सोने के कुंडल व गले का लॉकेट उतरवा लिए। महिला को अपने गहने उतारते वक्त बिल्कुल भी पता न चला कि वो ठगी जा रही और उसके हाथ में कागज के टुकड़ों के सिवा कुछ न आएगा।

विज्ञापन

व‌िधवा पेंशन लेने जा रही थी म‌हिला

Fraud with lady by showing 500 note bundle

फरीदाबाद में बीके चौक के पास दिनदहाड़े दो ठगों ने एक महिला को कपड़े में लिपटी 500 रुपये की गड्डी देकर उससे सोने के कुंडल व गले का लॉकेट उतरवा लिए। कृष्णा देवी(39) एनएच-4 की आदर्श कॉलोनी में रहती हैं। वह बड़खल के पास स्थित एक कंपनी में काम करती है।

शनिवार दिन में 3:30 बजे वह नगर निगम मुख्यालय में अपनी विधवा पेंशन लेने के लिए आई थी। दोपहर में वह पैदल बीके चौक से केएल मेहता कॉलेज की ओर जाने लगी।

कृष्णा देवी ने बताया कि इस दौरान उनके पास एक युवक आया और दिल्ली के नांगलोई जाने की बात कह कर किराये के लिए रुपये मांगने लगा। महिला के मना करने पर युवक अपने हाथ में एक पॉलीथिन लेकर आया। उसने पॉलीथिन से नीले कपड़े में लिपटी एक गड्डी दिखाई।

बाहर से 500 की गड्डी और अंदर से कागज के टुकड़े

Fraud with lady by showing 500 note bundle

जब युवक ने ऊपर से थोड़ा सा कपड़ा फाड़ कर कृष्णा देवी को दिखाया तो उसमें 500 का नोट दिखा। युवक ने कहा कि इसमें 500 रुपये की पूरी गड्डी है। यह गड्डी लेकर अपने कुंडल व गले का लॉकेट दे दो।

थोड़ी देर यहीं रुको बाद में आकर यह गड्डी आधी-आधी बांट लेंगे। कृष्णा देवी ने सोने के कुंडल व गले में काले धागे में पड़ा सोने का लॉकेट युवक को दे दिया, जिसके बाद दोनों ठग फरार हो गए।

45 मिनट तक इंतजार करने के बाद जब युवक नहीं लौटा तो उसने गड्डी खोल कर देखी। गड्डी में सबसे ऊपर केवल एक 50 रुपये का नोट था, नीचे कागज व गत्ते लगे थे। सूचना मिलने पर तीन नंबर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed