{"_id":"58fce0ca4f1c1bb3748b54f9","slug":"fraud-with-girl-bank-account-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवती के खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
FRAUD SHIMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम केबिन में खड़े कुछ युवकों ने युवती को झांसे में लेकर उसके खाते से 35 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। थाना शहर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वाति शिवाजी नगर में रहती है।
विज्ञापन
पटौदी रोड चौकी पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 21 अप्रैल को वह खांडसा रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से शाम करीब 7 बजे अपने खाते से रुपये निकालने गई थी। एटीएम पर पहले से तीन-चार युवक खड़े थे, जिनमें से एक युवक ने उससे कहा कि आपकी ट्रांजेक्शन अभी पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
आप अपना एटीएम कार्ड मशीन में डालकर अपना पिन दोबारा डालिए और अपनी ट्रांजेक्शन को बंद कर दीजिए। पीड़िता ने दोबारा पिन डालकर अपने ट्रांजेक्शन को बंद किया। इसके बाद वह एटीएम कार्ड के साथ स्टेशनरी की दुकान पर सामान लेने पहुंची, तभी उसके मोबाइल पर उसके खाते से 15000 और 20000 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। जब युवती वापस एटीएम पर पहुंचे तो वह युवक उसे वहां से गायब मिले।
विज्ञापन