फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with death and birth certificate in faridabad

जन्म-मृत्यु प्रमाण के नाम पर हो रहा गोरखधंधा 

Wed, 01 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 01:17 AM IST
सार

  • बने और बिना बने प्रमाण पत्र लेकर घूमते रहते हैं कर्मचारी, लंबे समय से चल रहा है फर्जीवाड़ा 
  • बने और बिना बने प्रमाण पत्र लेकर घूमते रहते हैं कर्मचारी, लंबे समय से चल रहा है फर्जीवाड़ा
  • प्रमाण पत्रों को परिसर से बाहर ले जाने की नहीं होती इजाजत, निगम अफसरों ने बंद कर रखी हैं आंखें 

विज्ञापन
fraud with death and birth certificate in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंगाली से जूझ रहे नगर निगम के कर्मचारियों का एक और गोरखधंधा सामने आया है। रजिस्टार जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर गोरखधंधा करने में जुटे हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण मंगलवार को ओल्ड रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान देखने को मिला।

विज्ञापन


एक युवक के पास 22 सादे मृत्यु प्रमाण पत्र और चार बने हुए प्रमाण पत्र मिले हैं। जबकि नियमानुसार किसी को भी थोक की संख्या में प्रमाण पत्रों को निगम परिसर से बाहर ले जाने की इजाजत नहीं होती। उधर निगम के सब रजिस्टार गजराज सिंह का कहना है कि यदि ऐसा हो रहा है तो मामले की जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दरअसल मंगलवार को ओल्ड रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान ओवरब्रिज पर रेलवे अधिकारी यात्रियों की टिकट चेक कर रहे थे। इसी दरम्यान एक युवक अपने साथी के साथ आता हुआ दिखाई दिया। उसके हाथ में बड़ी संख्या में मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाई दिए। लेकिन प्लेटफार्म टिकट उसके पास नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल अधिकारियों से उससे जुर्माना भी वसूला। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने जब उससे बड़ी संख्या में प्रमाण पत्र लेकर घूमने की बात पूछी तो वह आफिस जाने का बहाना बनाने लगा। इस पर मीडियाकर्मियों ने सिविल रजिस्ट्रेशन आफीसर से बात कर पूरी कहानी बताई तो उन्होंने प्रमाण पत्र अपने पास रखने की गुजारिश की।

बताया जाता है कि निगम के ऐसे कर्मचारी प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर गोरखधंधे में लगे रहते हैं। पैसे लेकर बगैर लिखा पढ़ी किए यूं ही प्रमाण पत्र बनाकर दे देते हैं। लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।


परिसर के बाहर नहीं ले जा कई सादे प्रमाण पत्र
-नगरनिगम के सब रजिस्टार एवें सेनेटरी इंस्पेक्टर गजराज सिंह का कहना है कि किसी कर्मचारी को खाली प्रमाण पत्र परिसर से बाहर ले जाने की इजाजत नहीं होती। यदि कोई ऐसा करता है तो वह गलत है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी ने ऐसा काम किया है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed