फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with atm card in gurugram

कंपनी से तीन करोड़ निकालने का आरोप

Fri, 26 May 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 26 May 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
fraud with atm card in gurugram
FRAUD

शहर के पॉश इलाका डीएलएफ फेज-2 निवासी एक व्यक्ति की कंपनी से 3 करोड़ निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित को इसकी जानकारी टैक्स रिटर्न भरने  के दौरान हुई। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बिना जानकारी के करीब 3 करोड़ रुपये उसके खाते से निकाले गए । पीड़ित शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने पुलिस ने महिला त्रिवेणी सिंह, जॉयदीप सिंह, आशीष कपूर, शेखर रहेजा, परमजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया  है। 

विज्ञापन


 अजय सैनी डीएलएफ-2 स्थित सिल्वर ऑक्स में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में  बताया  कि दस  साल पहले वह दिल्ली के राजौरी गार्डन में रेस्टोरेंट खोलने की सोच रहे थे। साल 2001-02 में उसका संपर्क त्रिवेणी सिंह के साथ हुआ था। त्रिवेणी सिंह ने आशीष कपूर सें मिलवाया और कहा कि  वह होटल इंडस्ट्री में एक्सपर्ट हैं। 
विज्ञापन


आशीष ने साथ मिलकर काम करने से कंपनी को काफी फायदा होगा। वहीं जॉयदीप सिंह ने  पीड़ित से  संपर्क कर  रेस्टारेंट पार्टनरशिप से  खोलने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय सैनी  ने कहा कि आशीष ने उसको कुछ लोगों से मिलवाया और 2003 में एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल में यो चाइना नाम से पहला रेस्टोरेंट खोला। इस दौरान साल 2014-15 के वित्तीय वर्ष में टैक्स रिटर्न के दौरान अजय सैनी को पता चला कि उसकी बिना जानकारी के कंपनी से 3 करोड़ रुपये निकाले गए। इसके बाद पीड़ित ने उक्त सभी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed