{"_id":"5811efbc4f1c1b2f77bc4a0d","slug":"fraud-with-atm-card-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर तीन को लगाई चपत, 54 हजार की रकम उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर तीन को लगाई चपत, 54 हजार की रकम उड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगों ने एक युवती समेत तीन लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से करीब 54 हजार रुपये की रकम पार कर दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोधाखड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जवाहर नगर की रहने वाली नैंसी ने बताया कि वह कॉलोनी में ही स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने गई थी। इस दौरान वहां पर कुछ युवक पहले से ही मौजूद थे। युवती ने मशीन में कार्ड डाला। पिन कोड भी एंटर किया, लेकिन रकम नहीं निकली।
विज्ञापन
एक-दो बार फिर कोशिश की। इस बीच एक युवक मदद करने के बहाने से केबिन में आया। लेकिन रुपये नहीं निकले इस पर युवती वहां से चली गई। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने एटीएम कार्ड बदल लिया और कुछ ही देर में खाते से 36 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। वहीं मदनगीर नई दिल्ली निवासी संदीप शरण ने थाना सेक्टर-56 पुलिस को बताया कि वह अपने खाते से पैसे निकालने के लिए सेक्टर-56 स्थित एटीएम पर गया था।
रुपये न निकलने पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने मदद करने के बहाने से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और आठ हजार रुपये की नगदी पार कर दी। एक अन्य मामले में सेक्टर-54 सनसिटी निवासी देवेश ने सेक्टर-56 पुलिस को बताया कि उसका कार्ड बदलकर उसके खाते से कुछ लोगों ने 10 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।