फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with aadhar card man arrested in noida

अगर बनवाने जा रहे हैं आधार कार्ड तो आपको चौंका सकती है ये खबर

Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
सार

फर्जी मार्कशीट-आधार कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार      
-पांच फर्जी मार्कशीट, तीन आधार कार्ड, कंप्यूटर और प्रिंटर बरामद

विज्ञापन
fraud with aadhar card man arrested in noida

विस्तार

जेवर कोतवाली पुलिस ने फर्जी मार्कशीट और आधार कार्ड बनाने के आरोप में गांव वैना, जिला अलीगढ़ निवासी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीए और एमए की पांच मार्कशीट, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक कंप्यूटर और एक प्रिंटर बरामद किया गया।

विज्ञापन


जेवर के सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कस्बे में फर्जी मार्कशीट आदि तैयार किए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा की टीम फर्जीवाड़ा करने वालों को तलाश रही थी।
विज्ञापन


रविवार शाम पुलिस ने एक व्यक्ति को फर्जी मार्कशीट बनवाने के लिए जेवर कस्बे स्थित फोटो स्टेट की दुकान पर भेजा। यहां 1700 रुपये में मार्कशीट बनाते हुए पुलिस ने रंगे हाथों आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा की निजी कंपनियां स्थानीय लोगों को नौकरियां नहीं देतीं। इसके चलते स्थानीय युवक कंपनियों में नौकरी हासिल करने के लिए अपनी मार्कशीट में दूसरे जिले का पता व कॉलेज का नाम बदलवाने के लिए मुकेश के पास आते थे।


मुकेश यह काम 150-200 रुपये लेकर करता था। बाद में अधिक लालच के चक्कर में वह फोटो शॉप की मदद से फर्जी मार्कशीट भी तैयार करने लगा। पुलिस का कहना है कि मुकेश दो साल से गोरखधंधा कर रहा था और कई लोग उससेे फर्जी दस्तावेज तैयार करवा नौकरी हासिल कर चुके हैं। पुलिस का कहना है कि फर्जी मार्कशीट बनवाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed