फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with a man who wanted to study in georgia university

सावधान : अगर आप भी विदेशी युनिवर्सिटी में पढ़ने की इच्छा रखते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर..

Thu, 15 Feb 2018 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 15 Feb 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
fraud with a man who wanted to study in georgia university
Fraud

अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-56 निवासी करण सिंह यादव ने शिकायत में कहा कि उन्होंने जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में मेडिकल पीजी के लिए आवेदन किया था।

आवेदन के बाद उनके पास लैरी बर्मन का कॉल आया, जिसने स्वयं को उक्त यूनिवर्सिटी की पूर्व चांसलर बताया। उन्होंने यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने में मदद करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने टैक्सास यूएसए के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन में कार्यरत डॉ. सूजा मेनडेस द्वारा उनका कार्य किया जाना बताया।
विज्ञापन


डॉ. सूजा ने उन्हें फोन कर मदद करने का आश्वासन भी दिया। डॉ. सूजा ने उन्हें स्कॉलरशिप फॉर्म भेजे और उनसे करीब 1868 यूएस डॉलर फीस मांगी।

इस फीस को उन्होंने 31 दिसंबर, 2017 तक रिफंड होने की बात कही। इस पर उन्होंने अमेरिकी दूतावास के अधिकारी केनेथ जे श्रमन का मोबाइल नंबर दिया और उनसे बात करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार रखी पैसों की मांग

fraud with a man who wanted to study in georgia university
money

केनेथ ने उन्हें एक बैंक अकाउंट में 25900 रुपये जमा कराने को कहा, जो उन्होंने 9 नवंबर, 2017 को जमा करा दिए थे। इसके बाद केनेथ द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट नंबर में उन्होंने 13 नवंबर को 96000 रुपये, 14 नवंबर को 32000 रुपये जमा कराए।

इसके बाद डॉ. सूजा का कॉल आया, जिन्होंने फीस वेरियर फॉर्म के नाम पर 2500 डॉलर जमा कराने की बात कही। इस पर उन्होंने डॉलर की कीमत के अनुसार 48750 रुपये उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में 20 नवंबर को जमा करा दिए।

इसके बाद मांग करने पर उन्होंने 21 नवंबर को दोबारा 48750 रुपये, 27 नवंबर को 32250 रुपये तथा 28 नवंबर को 32250 रुपये जमा कराए। इसके बाद उन्हें एक ई-मेल से फॉर्म भेजे गए, जिसमें मेडिकल करवाने का फॉर्म था।

पैसा जमा करवाने पर अमेरिकी दूतावास की सील लगी हुई पर्ची दी

fraud with a man who wanted to study in georgia university

मेडिकल करवाने के लिए केनेथ ने 1 दिसंबर को 500 डॉलर (32250 रुपये) भी जमा करवा दिया। जब उन्होंने दाखिले के बारे में जनवरी के दूसरे सप्ताह में लैरी बर्मन को फोन किया, तो उन्होंने बताया कि उनके भाई की मौत हो गई है, इसलिए वह स्पेन से अटलांटा आना चाहती हैं।

इसके लिए उन्हें परमिट क्लीयरेंस के लिए 430 यूएस डॉलर की जरूरत है। यह रुपये उन्हें वह फरवरी में वापस कर देंगी। इस पर उन्होंने उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में 27650 रुपये जमा करा दिए।

उन्होंने जितने भी रुपये जमा कराए, इसके लिए उन्हें अमेरिकी दूतावास की सील लगी हुई जमा पर्ची भी दी गई। इसके बाद उनके पास जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से ई-मेल आया जिसमें उनका एडमिशन रिजेक्ट होने की बात कही गई।


इस पर उन्होंने डॉ. सूजा से बात की। इस पर उन्होंने टैक्सास से अटलांटा जाने की बात कहकर उनसे फ्लाइट टिकट का किराया मांगा।  उन्होंने उनके कहे अनुसार 500 डॉलर (32025 रुपये) डॉ. सूजा द्वारा बताए गए बैंक खाते में जमा कराए।

इसके बाद उन्होंने एडमिशन लेटर के नाम पर उनसे 500 डॉलर और मांगे। इस पर उन्हें उनके साथ हो रही धोखाधड़ी का शक हुआ। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed