{"_id":"582f180f4f1c1b39298ffbfe","slug":"fraud-with-37-thousand-by-bank-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैंक अफसर बनकर खाते से उड़ाए 37 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी बैंक अफसर बनकर खाते से उड़ाए 37 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी बैंक अफसर ने कार्ड बंद होने की सूचना देकर एक व्यक्ति के खाते की जानकारी ली और पिन नंबर बदल लिया। इसके बाद खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सेक्टर-39 कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सेक्टर-37 निवासी बिरेंद्र का हाजीपुर गांव स्थित पीएनबी बैंक में अकाउंट है। उनके पास बृहस्पतिवार को बैंक अफसर बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि आपने कुछ दस्तावेज बैंक में जमा नहीं किए हैं। आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है।
विज्ञापन
आरोपी ने बैंक संबंधी सारी जानकारी हासिल कर ली और पीड़ित के मोबाइल पर नया पिन नंबर जारी होने से पहले ओटीपी भी ले लिया। इसके बाद 37 हजार रुपये अकाउंट से उड़ा लिए। फोन पर मेसेज आया तो पीड़ित ने बैंक प्रबंधक को जानकारी दी। अकाउंट को तत्काल बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल उड़ाया
सेक्टर-61 निवासी सुमित गर्ग बृहस्पतिवार को कुछ सामान खरीदने के लिए सेक्टर-29 स्थित कंचनजंघा मार्केट गए थे। वहां पर कार खड़ी करके सामान खरीदा। पांच मिनट बाद वापस लौटे तो ठक-ठक गिरोह ने गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने सेक्टर-58 में मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।