फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud on the name of mobile tower in delhi

लालच देकर लगाते थे मोबाइल टॉवर, करोड़ों ठगे 

Sat, 07 May 2016 06:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 May 2016 06:16 AM IST
सार

  • दिल्ली पुलिस ने दो गिरोह सरगना समेत छह को दबोचा 
  • हरियाणा, उप्र व छत्तीसगढ़ राज्यों के लोगों को बनाते थे निशाना
  • रोहिणी में खोल रखा था कॉल सेंटर, पुलिस ने फर्जी 23 बैंक खातों को करवाया बंद  

विज्ञापन
fraud on the name of mobile tower in delhi

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने छत्तीसगढ़ पुलिस की अपराध शाखा के साथ मिलकर मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में दो गिरोह सरगना समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने ठगी के लिए रोहिणी में कॉल सेंटर खोल रखा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी हर महीने 70 हजार कमाने का लालच देकर मोबाइल टॉवर लगाते थे।

विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, छत्तीसगढ़ की अपराध शाखा ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से संपर्क साधा था कि छत्तीसगढ़ में मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर ठगी के काफी मामले सामने आए हैं। आरोपी दिल्ली में इस रैकेट को टेलीकॉम के जरिए फर्जी आईडी से लिए गए मोबाइल नंबरों से चला रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला कि जिन नंबरों से पीड़ितों को कॉल किए जाते हैं, वे फर्जी आईडी से लिए गए हैं। वहीं बैंक खाते भी फर्जी आईडी से खोले गए हैं। पुलिस ने तुरंत ही फर्जी खुलवाए गए खाते व एटीएम को बंद करवा दिया। साथ ही सभी बैंकों के मैनेजर को इस बारे में बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस टीम ने दीपक कुमार नाम के आरोपी को 29 अप्रैल को उस समय पकड़ लिया, जब वह पटेल नगर स्थित एसबीआई की ब्रांच में बंद खाते की जानकारी लेने आया था। उसने बताया कि वह गुड्डू के लिए काम करता है और उसके द्वारा किए गए फर्जी आईडी पर बैंक खाते खुलवाता है।

उसकी निशानदेही पर रोहिणी निवासी गुड्डू उर्फ दिनेश गुप्ता व उसके दो साथी राम अवतार गुप्ता और विनीत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद राम अवतार की निशानदेही पर साथी मानव व अमित कुमार को भी पुलिस ने दबोच लिया। अमित खुद को चार्टर्ड एकाउंटेंट बताता था।

 पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सेक्टर-9 रोहिणी में चल रहे कॉल सेंटर से दो कंप्यूटर, 15 फर्जी चुनाव आईडी कार्ड, 15 पेन कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, 12 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, चेक बुक और फर्जी स्टाप बरामद किया। वहीं रानी बाग स्थित अमित के ऑफिस से एक लैपटॉप, आठ चुनाव आईडी कार्ड, 18 पेन कार्ड, दो लाइसेंस, चार मोबाइल फोन व सिम बरामद किए।

आरोपी ऐसे करते थे ठगी 
आरोपी समाचार पत्रों में घरों की छतों पर मोबाइल टॉवर लगाकर अच्छी कमाई करने का विज्ञापन देते थे। ये लोगों को हर महीने 70 हजार रुपये कमाने का झांसा देते थे। जब कोई इनसे संपर्क करता था तो ये फर्जी ई-मेल के लिए औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहते थे।

इसके बाद 2500 से तीन हजार रुपये फीस के तौर पर बैंक में जमा करने के लिए कहते थे। जब लोग फीस जमा करा देते तो फिर से 2500 से तीन हजार रुपये जमा कराने के लिए कहते थे। जैसे ही पैसे आते, तुरंत आरोपी निकाल लेते थे।  इसके बाद सिक्यूरिटी मनी के नाम पर 25 हजार जमा करवा लेते थे। ये पीड़ित को तब तक पैसा जमा कराने के लिए कहते, जब तक पीड़ित पैसा जमा कराना बंद न कर दे।

दूसरे राज्यों के लोगों को बनाते थे निशाना

आरोपी दूसरे राज्यों के लोगों को अपना निशान बनाते थे ताकि वह शिकायत करने दिल्ली न पहुंच सकें। पुलिस ने फर्जी खातों से खोले गए 23 बैंक खातों को बंद कराया है। ये साथ में लोगों को परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा भी देते थे।

फिर जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर बदल लेते थे। फर्जी आईडी अमित व विशाल तैयार करते थे। एक फर्जी आईडी तैयार करने के लिए उन्हें दो हजार रुपये मिलते थे। दीपक, विनीत, मानव और अमित फर्जी आईडी से बैंक खाते खुलवाते थे। उन्हें एक खाता खुलवाने के दो हजार रुपये मिलते थे। मानव हरियाणा और विनीत उत्तर प्रदेश राज्य के लोगों द्वारा बैंक में जमा कराए गए पैसों को निकालने का काम करते थे।



गिरोह सरगना पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार 
पूछताछ में पता चला कि लगा कि राम अवतार गुप्ता व दिनेश गुप्ता इस गिरोह के सरगना हैं। दिनेश को कॉल सेंटर की अच्छी जानकारी है। रामअवतार कंप्यूटर का अच्छा जानकार है। दोनों आरोपी वर्ष 2012 में जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed