फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud of 7710 dollars

धोखे से अपने खाते में डलवाए 7710 डॉलर 

Mon, 22 Jan 2018 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 22 Jan 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
fraud of 7710 dollars
डॉलर

मनी ट्रांसफर का व्यवसाय करने वाले एक व्यक्ति को गुड़गांव के तीन युवकों ने अमेरिका से मंगाए 7710 डॉलर (करीब पांच लाख रुपये) अपने साथ लाए ग्राहक की बजाए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

विज्ञापन


धोखाधड़ी के बारे में पता चलने पर व्यवसायी ने पुलिस को शिकायत दी। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने जांच के बाद शनिवार की शाम को तीनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई और जांच के लिए यह मामला साइबर सेल को सौंप दिया है।
विज्ञापन


होडल के सम्राट सिंह ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा फरीदाबाद के सेक्टर-37 में ऑफिस चलाता है। ऑफिस में बैंक नीतियों के तहत विदेश पैसा भेजने व वहां से मंगवाने का काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले गुड़गांव में व्यवसाय करने वाले हरदीप, दीपेश और संदीप उनके बेटे के संपर्क में आए। वे लोग एक ग्राहक को लेकर पहुंचे थे। उस ग्राहक के खाते में अमेरिका से 7710 डॉलर ट्रांसफर होने थे।


आरोपियों ने बड़ी चालाकी के साथ ग्राहक की बजाए अपने खाते में उपरोक्त रकम ट्रांसफर करा ली। इसका खुलासा कुछ दिन बाद हुआ तो ग्राहक ने इसकी शिकायत पहले गुड़गांव पुलिस को दी।

मामला फरीदाबाद का होने के कारण अब सम्राट सिंह ने इसकी शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed