फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud of 40 thausand from atm card in faridabad

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये

Sun, 19 Mar 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 19 Mar 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
fraud of 40 thausand from atm card in faridabad
demo pic - फोटो : अमर उजाला

एटीएम बूथ में किसी अपरिचित की सहायता नहीं लेने की हिदायत की अनदेखी करना मुनीर अहमद निवासी धीरज नगर एतमादपुर को महंगा पड़ा। मदद करने के नाम पर एक ठग उनका एटीएम कार्ड बदल ले गया और उनका खाता खाली कर दिया। 

विज्ञापन


मुनीर अहमद के मुताबिक मंगलवार ठकी शाम उन्हें कुछ रुपयों की जरूरत हुई तो वह पल्ला पावर हाउस स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ पर पहुंचे। बूथ के अंदर तीन चार युवक पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने इन लोगों को बाहर जाने को नहीं कहा और कार्ड एटीएम मशीन डाल कर पिन नंबर, धनराशि अंकित किया। मशीन से रुपये नहीं निकले। इस पर पीछे खड़े युवक ने उनसे कार्ड लेकर खुद मशीन में डाला और उनसे पिन नंबर पूछ कर डायल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी रकम नहीं निकली तो युवक उन्हें कार्ड वापस कर मशीन खराब होने की बात कह तेजी से निकल गया। उसके बाद बाकी युवक भी निकल गए। उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि युवक जो कार्ड उन्हें दे गया वह उनका नहीं था।

थोड़ी देर बाद उनके फोन पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। उनके कार्ड का इस्तेमाल कर ठगों ने कैश निकालने के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग कर 40 हजार रुपये निकाले।


मामले की जांच कर रहे सराय ख्वाजा थाने के एएसआई मुकेश ने बताया कि ठगों की पहचान के लिए एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed