फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FRAUD OF 10 MILLION IN A shop of a SHOPPING MALL

दुकान में इंटीरियर के नाम पर 10 करोड़ की धोखाधड़ी

Sun, 15 Oct 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 15 Oct 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
FRAUD OF 10 MILLION IN A shop of a SHOPPING MALL
Fraud

शॉपिंग मॉल की दुकान में इंटीरियर कर किराए पर चढ़ाने के नाम पर करीब 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने लोगों को धोखा देने के लिए जेएमडी मॉल में अपना दफ्तर भी बनाया हुआ था और एक दुकान में काम भी शुरू करवाया हुआ था।

विज्ञापन


लोगों को विश्वास हो जाए इसके लिए उन्होंने किराए के एडवांस चेक भी दे दिए है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार के एस वालिया,गौतम आहूजा,गौरव सभ्रवाल सहित अन्य व्यक्तियों ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी कि सेक्टर-49 जेएमडी मेगा पॉलिस मॉल में मैसर्स होम टेक्स इंटीरियर्स का ऑफिस है।
विज्ञापन


ऑफिस को हैदराबाद निवासी किशोर कुमार पुरुचुरी व नई दिल्ली तुगलकाबाद निवासी मोहम्मद असलम चलाते हैं। मोहम्मद असलम यहां जनरल मैनेजर था। ये दफ्तरों का इंटीरियर करके उनके ऑफिसों को किराए पर देने की बात करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

FRAUD OF 10 MILLION IN A shop of a SHOPPING MALL
fraud

इस कार्य के लिए उन्होंने कई कर्मियों को लगाया हुआ था। इन्होंने दिल्ली एनसीआर में 4 ऑफिस चला रखे हैं। यह लोगों से इंटीरियर के नाम पर 1933 रुपये प्रति वर्ग फुट के अनुसार चार्ज लेते हैं। यह उन लोगों को टारगेट करते हैं जिनकी दुकान खाली हो। उसे ये लोग इंटीरियर करके तीसरे पक्ष को किराए पर देने का आश्वासन देते हैं। इसके लिए उन्होंने भी उक्त आरोपियों से अनुबंध कर लिया। 

दिल्ली एनसीआर के करीब 60 लोगों से उन्होंने इस तरह से अनुबंध किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को किराए के लिए प्रत्येक माह के अनुसार चेक दे दिए। इसके लिए उन्होंने उक्त 60 लोगों से करीब 10 करोड़ रुपये लेकर उक्त आश्वासन दिया और कुछ दुकानों में काम शुरू करवा दिया। 12 अगस्त तक भी जब काम पूरा नहीं हुआ तो वे उनके दफ्तर में गए, लेकिन वे अपने दफ्तर में नहीं मिले। 

आसपास पता किया तो पता लगा कि वे दफ्तर छोड़कर जा चुके हैं। इस पर उन्होंने किराए के चेक को बैंक में लगाया तो चेक भी बाउंस हो गए। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई विजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed