{"_id":"bc3a587deb1c766a739e2a109ed1bd32","slug":"fraud-in-faridabad-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट का झांसा देकर ठगे लाखों रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लैट का झांसा देकर ठगे लाखों रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 19 Sep 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ के नीलम बाटा रोड स्थित एक कंपनी के अधिकारियों ने फ्लैट देने का झांसा देकर चार व्यक्तियों से लाखों रुपये जमा करवा लिए। बाद में आरोपियों ने न तो उन्हें फ्लैट दिया और न ही पैसे लौटाये। पीड़ित व्यक्तियों ने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भीकम कॉलोनी निवासी सत्यावती, ब्राह्मणवाड़ा निवासी पूनम, दिल्ली निवासी दीपक, गोयल मार्केट निवासी संदीप ने वर्ष 2005 में सहारा इंडिया कॉमर्शियल कारपोरेशन लिमिटेड के रिजनल ऑफिस से फ्लैट बुक किया था। कंपनी ने सभी व्यक्तियों से फ्लैट बुकिंग के नाम कर पर करीब दो-दो लाख रुपये भरवाए थे।
विज्ञापन
काफी समय तक फ्लैट न मिलने के बाद जब पीड़ितों ने कंपनी पर फ्लैट देने का दबाव बनाया तो उसने फ्लैट देने मना कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। गौरतलब है कि 10 सितंबर को भी इस कंपनी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन