{"_id":"800c33b041c9a49fd4e7e54ab6dd8f84","slug":"fraud-for-getting-larger-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए 2 बीघे को कैसे बना देता था 20 बीघा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानिए 2 बीघे को कैसे बना देता था 20 बीघा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 22 Feb 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में ज्यादा कमीशन मिलने के लालच में एक एजेंट द्वारा किसानों की कम जमीन को कई गुना ज्यादा दिखा कर लोन कराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जेवर सीओ वसीम खां ने बताया कि कर्रोल गांव निवासी उधम सिंह किसानों को लोन दिलाने का काम करता है।
विज्ञापन
इसके लिए वह उनके खेतों की खतौनी मंगाता था लेकिन उससे लोन कम मिलता था, लिहाजा वह कमीशन भी कम ले पाता था।
ज्यादा कमीशन के लिए उसने ज्यादा लोन दिलाने की बात कही। आरोप है कि उधम सिंह किसानों से खतौनी लेने के बाद कंप्यूटर से उनमें फेरबदल कराकर कई गुना बढ़वा देता था। इससे उसे किसानों से मोटा कमीशन मिलता था।
विज्ञापन
जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस और प्रशासन ने जांच की। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कंप्यूटर संचालक के बारे में जानकारी लेकर उसकी तलाश की जा रही है।