फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud by the name of jobs in singapore

सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Mon, 26 Jun 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Jun 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
fraud by the name of jobs in singapore
fraud

जनकपुरी क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठग टूूर एंड ट्रेवल कंपनी चलाते हैं और पीड़ितों को सिंगापुर में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। पीड़ितों की शिकायत पर जनकपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

     
पुलिस के अनुसार शंकर यादव मूलत: बिहार के सीतामढी का रहने वाला है। विदेश में नौकरी करने के लिए उसने पासपोर्ट बनवाया। इस दौरान उसकी मुलाकात सीताराम नाम के व्यक्ति से हुई। सीताराम ने बताया कि दिल्ली के जनकपुरी में टूर एंड ट्रेवल कंपनी है जो विदेश में नौकरी दिलवाते हैं। 
विज्ञापन


सीताराम ने कंपनी से बात की तो उन लोगों ने शंकर को दिल्ली आने के लिए कहा। शंकर जेना टॉवर स्थित कंपनी के कार्यालय में पहुंचा। वहां उसे अरमान राही मिला। उसने बताया कि जफर इकबाल और नफीस के साथ पार्टनरशिप में काम करता है। इसके बाद आरोपियों ने सिंगापुर में सिप मैटिनेंस में नौकरी दिलवाने का दावा किया। इसके लिए आरोपियों ने 2.20 लाख रुपये मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरमान ने उसे मुंबई ले जाकर एक व्यक्ति से मिलवाया। जिसने दो माह बाद वीजा आने की बात कही। मई 2017 को अरमान ने शंकर को बताया कि वीजा आ गया है। शंकर ने उसके अकाउंट में 1.32 लाख रुपये डाल दिए। उसके बाद वह जनकपुरी स्थित टूर ट्रेवल के कार्यालय पहुंचा। जहां जफर और नफीस को 88 हजार रुपये दिए। उन लोगों ने वीजा के कागजात दे दिए और बताया कि उनकी फ्लाइट चैन्नई से मिलेगी। वहीं अरमान भी मिलेगा। 


आरोप है 15 दिनों तक चैन्नई में रहने के बाद भी आरोपी वहां नहीं पहुंचा। उसने आरोपी से कई बार संपर्क किया पर आज-कल की बात कह कर टालता रहा। खुद को ठगा महसूस कर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने पीड़ितों से करीब तीस लाख से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed