{"_id":"5795372307375ca723e895a76c1cdb42","slug":"fraud-by-taking-atm-card-pin-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का पिन पूछकर लगाई हजारों की चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का पिन पूछकर लगाई हजारों की चपत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 14 Aug 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-9 में एक व्यक्ति से बैंक कर्मी ने मोबाइल पर एटीएम कार्ड की जानकारी पूछकर खाता से 10,299 रुपये निकाल लिए। बुधवार को थाना सेक्टर-20 पुलिस से पीड़ित ने धोखाधड़ी की शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तराखंड निवासी डबल सिंह रावत दिल्ली में रहते हैं। वह नोएडा सेक्टर-11 स्थित एक मीडिया हाउस के लेखा विभाग में नौकरी करते हैं। उनका दिल्ली के जनपथ स्थित एक बैंक में खाता है।
विज्ञापन
11 अगस्त को वह सेक्टर-9 स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। उन्होंने अपना कार्ड मशीन में स्वाइप किया लेकिन मशीन ने कार्ड को आउट ऑफ आर्डर बताया। इसके बाद वह दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने एटीएम कार्ड की अड़चन दूर कराने को टोल फ्री नंबर पर कॉल की तो उधर से दीपक शर्मा नामक व्यक्ति ने बताया कि आपके एटीएम कार्ड का पिन नंबर किसी अन्य व्यक्ति के एटीएम कार्ड से अटैच हो गया है। उन्होंने कथित बैंक कर्मी पर एटीएम कार्ड संबंधी सभी जानकारी (पिन नंबर सहित) बता दी।
कुछ देर बाद बाद ही उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से दो बार में 2450 रुपए और तीसरी बार में 1999 रुपये निकल गए। पीड़ित ने दोबारा इस नंबर पर पूछा तो दीपक शर्मा ने बताया कि यह राशि आपके खाते में जल्द जमा हो जाएगी और अभी दो हजार रुपये और निकलेंगे।
धोखाधड़ी की आशंका होने पर वह उसी एटीएम पर पहुंचकर एटीएम कार्ड का पिन नंबर बदल दिया। तब तक उनके खाते से दो बार में 100 रुपये, एक बार तीन सौ और चार बार में 200 रुपये और फिर 2000 रुपये निकाले लिए।
कुल मिलाकर पीड़ित के खाते से ग्यारह बार में 10299 रुपये निकाले गए। मंगलवार को थाना सेक्टर-20 पुलिस में पीड़ित ने धोखेबाजी की शिकायत दी है। ठग ने उनके खाते से वोडाफोन शॉप में कई बिल पेमेंट किए साथ ही ओएलएक्स कंपनी में भी पेमेंट की।